Patna Train Delayed: ट्रेन लेट होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखते ही देखते स्टेशन पर मच गया बवाल, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

Ads

Patna Train Delayed: पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया।

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 09:56 AM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 10:51 AM IST

Patna Train Delayed/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों ने पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा किया
  • पथराव और तोड़फोड़ में रेल IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए
  • स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग का सहारा लिया

Patna Train Delayed: बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उस समय बवाल मच गया जब, ट्रेन लेट होने से गुस्साएं हजारों छात्रों ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई. जिसमें कई पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। मौके पर एक IG लेवल के अधिकारी भी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और रेलवे पुलिस फोर्स की स्थिति को कंट्रोल कर की कोशिश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज बिहार (Patna Train Delayed) में मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा होनी है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों और अभ्यर्थियों ने हंगामा और हिंसक विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह ट्रेनों की देरी से पहुंचना था, जिससे छात्र और अभ्यर्थी भड़क गए और उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनों को रोक दीं और तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Patna Train Delayed पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, फायरिंग की और लाठीचार्ज भी किया। इस घटना में रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। छात्रों का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग कर दी। इस घटना के कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए और रेल परिचालन प्रभावित हुआ।

 

ये भी पढ़ें

 

 

पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर हंगामा क्यों हुआ?

भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र ट्रेनों के देरी से पहुंचने से नाराज हो गए, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ?

छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर ट्रेनें रोकीं, पथराव और तोड़फोड़ की, जिससे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

क्या इस घटना में कोई घायल हुआ है?

हां, रेल IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल होने की सूचना है।

पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए क्या कदम उठाए?

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

इस घटना का रेल परिचालन पर क्या असर पड़ा?

कई ट्रेनों के रूट बदले गए और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।