TS Singh Deo on Election: दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने बंधाया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ढांढस.. लिखा, ‘निराश न हो, आप बहादुर और हौसलों से भरपूर”..
इन चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस को खुद को फिर से संगठित करने की जरूरत है।
TS Singh Deo on CG Municipal Election Result
- छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: भाजपा की बड़ी जीत, कांग्रेस को करारी हार
- अंबिकापुर में भाजपा की मंजूषा भगत ने महापौर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की
- नगर पंचायतों में भी भाजपा का दबदबा, कांग्रेस सिर्फ 8 सीटों पर सिमटी
TS Singh Deo on CG Municipal Election Result: रायपुर: छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। अन्य दलों को 5 सीटें मिलीं। इन नतीजों से साफ है कि कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।
अंबिकापुर में भाजपा की बड़ी जीतअंबिकापुर नगर निगम, जिसे हाई-प्रोफाइल सीट माना जाता है, में भाजपा की महिला उम्मीदवार मंजूषा भगत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और दो बार के महापौर रह चुके अजय तिर्की को 11,063 मतों के अंतर से पराजित किया। इस चुनाव में 48 वार्डों में से 31 पर भाजपा, 15 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
TS Singh Deo on CG Municipal Election Result: नगर पंचायतों में भी भाजपा का दबदबानगर पंचायत लखनपुर में भी भाजपा की सावित्री साहू ने 717 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। हालांकि, नगर पंचायत सीतापुर में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमदान कुजुर ने मात्र 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। चुनावी प्रक्रिया के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
महापौर चुनाव में मत विभाजनमहापौर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत को 42,836 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को 31,773 मत प्राप्त हुए। अन्य प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश कुमार किस्पोट्टा को 340, आम आदमी पार्टी के राजीव लकड़ा को 251, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की माधुरी साडील्य को 236 और हमर राज पार्टी के तरुण कुमार भगत को 361 वोट मिले। नोटा का उपयोग 431 मतदाताओं ने किया।
TS Singh Deo on CG Municipal Election Result: टीएस सिंहदेव ने कार्यकर्ताओं को दी सांत्वनाअंबिकापुर की नगर निगम सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम थी। इस सीट की जिम्मेदारी प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कंधों पर थी। उन्होंने कांग्रेस के लिए जोरदार प्रचार किया था, लेकिन लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद यहां भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव परिणामों के बाद टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने लिखा, "नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे हमारी आशा अनुसार नहीं रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह हतोत्साहित न हो, हम कांग्रेसी हैं ,कर्मठ बहादुर और हौसलों से भरपूर। अपने विचारधारा और जन सेवा का संघर्ष हम जारी रखेंगे। ये लड़ाई हम फिर से पूरी ऊर्जा के साथ लड़ेंगे और जरूर जीतेंगे"
नगरी निकाय चुनाव के नतीजे हमारी आशानुसार नहीं रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वो हतोत्साहित न हों।
हम कांग्रेसी हैं - कर्मठ, बहादुर और हौसले से भरपूर। अपनी विचारधारा और जनसेवा का संघर्ष हम जारी रखेंगे। ये लड़ाई हम फिर से पूरी ऊर्जा के साथ लड़ेंगे और ज़रूर जीतेंगे।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) February 15, 2025
इन चुनावी नतीजों से स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस को खुद को फिर से संगठित करने की जरूरत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡ भाजपा ने 10 नगर निगमों में सभी सीटें, 49 नगरपालिकाओं में 36 सीटें, और 114 नगर पंचायतों में 84 सीटों पर जीत हासिल की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: TS Singh Deo on CG Municipal Election Result, Congress workers were consoled
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am