‘विष्णुदेव’ दिही आवास…जे नक्सली हथियार छोड़ के करही पुर्नवास’ पीएम आवास योजना के तहत 15000 मकान देने की योजना
Vishnu Deo Sai Govt 15000 Houses ! ‘विष्णुदेव’ दिही आवास…जे नक्सली हथियार छोड़ के करही पुर्नवास’ पीएम आवास योजना के तहत 15000 मकान देने की योजना

Vishnu Deo Sai Govt 15000 Houses
रायपुर: Vishnu Deo Sai Govt 15000 Houses छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश से अलग होकर 24 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इतन साल बाद भी छत्तीसगढ़ के माथे पर नक्सल समस्या एक कलंक की तरह बनी हुई है। प्रदेश की सत्ता में पूर्व में काबिज रहने वाली सरकारों ने बस्तर के विकास के लिए तो सोची, लेकिन नक्सलियों के खात्मे को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाई। इन 23 सालों के नक्सलियों की घर वापसी के लिए नीतियां तो बहुत बनी, लेकिन कारगर साबित नहीं हुई। क्योंकि पिछली सरकार ने सिर्फ सरेंडर करवाने तक की ही बात सोची थी। वहीं, अब पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ की सत्ता में 'विष्णुदेव' का राज है, जिनके सफल निर्देशन में नक्सलियों के पुनर्वास के लिए नीति तैयार की गई है जो आगामी दिनों में नक्सलियों की घर वापसी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी।
Vishnu Deo Sai Govt 15000 Houses दरअसल छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने लाल गलियारे से हथियार छोड़कर घर वापसी करने वालों को आवास देने का फैसला किया है, ताकि उन्हें रहने के लिए घर की तलाश में भटकने की जरूरत न पड़े। विष्णुदेव सरकार के इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मुहर लगाते हुए पीएम आवास योजना के तहत 15000 आवास देने की स्वीकृति दे दी है। बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश के अनुसार साय सरकार नक्सलियों के खात्मे को लेकर ताबड़तोड़ काम कर रही है। साय सरकार का नक्सलियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की बात करें तो जवानों ने इस साल एनकाउंटर में 207 नक्सलियों को मार गिरा है।
सीएम विष्णुदेव साय ने हाल ही में नक्सलियों को आवास दिए जाने की जानकारी देते हुए बताया था कि आत्मसमर्पित नक्सलियों और पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह पहल एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 15,000 आवास केवल मकान नहीं बल्कि उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक हैं। हमारी सरकार इस योजना को पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ लागू करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के विकास और शांति स्थापना की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। पीड़ित परिवारों को आवास मिल जाने से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह योजना सामाजिक समरसता और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होगी।
वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि इस योजना में विशेष रूप से उन परिवारों को शामिल किया जाएगा जिनका नाम सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 और आवास प्लस 2018 की सूची में शामिल नहीं था। इन नामों को 6 दिसंबर 2024 तक आवास प्लस पोर्टल पर अपलोड करने की अनुमति केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास देने की स्वीकृति हेतु निवेदन किया था परिणामस्वरूप 15 हजार आवास की स्वीकृति भारत सरकार से दी गयी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इस विशेष परियोजना के तहत पुलिस अधीक्षक जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों की सूची प्रदान करेंगे। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा इस सूची का सर्वेक्षण और सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत कलेक्टर के माध्यम से लाभार्थियों के लिए भूमि का चिन्हांकन किया जाएगा। इसके आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के दिशानिर्देशों के अनुरूप आवास निर्माण की प्रक्रिया आरंभ होगी।
अंतिम चरण में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलियों के खात्मे को लेकर नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठब बुलाई थी। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि नक्सल एरिया में अंतिम प्रहार किया जाएगा, हम मार्च 2026 में नक्सलवाद खत्म कर देंगे। अगर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है तो नक्सलवाद को खत्म करना होगा। LWE के सामने लड़ने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में कानून को लागू करना जरूर है। उन्होंने बताया कि 30 साल के बाद पहली बार वामपंथी उग्रवाद से मरने वाले लोगों की संख्या 100 से कम रही है। LWE से लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। 2026 मार्च तक ये देश इस दशकों पुरानी समस्या से मुक्ति पा लेगा। LWE का 85% कैडर की ताकत छत्तीसगढ़ में सिमट कर रह गई है। आज 12 हेलिकॉप्टर 6 बीएसएफ और 6 एयरफोर्स के जवानों को बचाने के लिए तैनात हैं।
पिछले एक साल में हुए एनकाउंटर की सूची
- जनवरी-अप्रैल: छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 3 मुठभेड़ में 42 नक्सल मारे गए
- 2 अप्रैल: बीजापुर के करचोली में 13 नक्सली मारे गए।
- 5 अप्रैल: दंतेवाड़ा में 1 नक्सली ढेर
- 15 अप्रैल: कांकेर में 29 नक्सलियों को मारा
- 29 अप्रैल: नारायणपुर में 10 नक्सली हुए थे ढेर
- 10 मई: बीजापुर में 12 नक्सली ढेर
- 23 मईः अबूझमाड़ के रेकावाया में 8 नक्सली मारे गए
- 8 जूनः अबूझमाड़ के आमदई एरिया में 6 नक्सली मारे गए
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Vishnu Deo Sai Govt 15000 Houses Under PM Awas to Naxalite who Was Surrender
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
Bhadohi Dowry Case: दहेज के लिए ऐसी सजा! 50 हजार रुपये नहीं लाए तो ससुराल वालों ने किया कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
01 Oct 2026 | 3:49 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am