LIVE NOW
Today News LIVE Update 27 December: ‘….न्याय पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कर दिया है’ : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Ads

Today News LIVE Update 27 December: '....न्याय पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कर दिया है' : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

  •  
  • Publish Date - December 27, 2023 / 07:38 AM IST,
    Updated On - February 7, 2025 / 11:53 AM IST
The liveblog has ended.

Today News LIVE Update 27 December: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले, तीन नए आपराधिक कानून विधेयकों को भारत के राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। नए कानूनों ने सजा के बजाय न्याय पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली को औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कर दिया है। यह दंड विधान से न्याय विधान तक एक महान, क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक है।”

 

राम भक्तों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है। अब अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को इसकी घोषणा रेलवे विभाग द्वारा की गई है। रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे अधिकारियों से इच्छा जताई थी।

 

Today News LIVE Update 27 December: CM Vishnu Deo Sai Big Announcement for Free Rice: रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 27 दिसम्बर को रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान सीएम साय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित समयानुसार सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। आज सीएम रायगढ़ में रोड शो करेंगे। सीएम बनने के बाद पहली बार रायगढ़ दौरे सीएम साय जाएंगे।

CM Vishnu Deo Sai Big Announcement for Free Rice सीएम साय ने दौरे से पहले कहा कि रायगढ़ लोकसभा हमारा संसदीय क्षेत्र रहा है। जहां के लोगों ने हमें 4 बार संसद बनाया और हर बार आशीर्वाद बढ़ाया, आज सीएम के तौर पर जाएंगे। उन्होंने आगे 5 साल फ्री में चावल देने का सवाल पर कहा कि पीएम मोदी की योजना है, कोरोना के समय जो गरीब कल्याण योजना चालू किए गए थे उसे 2028 तक देने का फैसला लिए हैं। आने वाले 5 सालों में प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल मुफ्त में मिलेगा।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत देश की हर छोटी बड़ी खबर का पल पल अपडेट जानने के लिए पढ़िए ibc24 का लाइव ब्लॉग। क्योंकि हम आपको पल-पल की अपडेट से अपडेटेड रखने के लिए यहां दे रहे हैं देश-प्रदेश की हर ब्रेकिंग ओर लेटेस्ट खबर। पल-पल की अपडेट के लिए पढ़ते रहें।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

The liveblog has ended.