Narmadapuram Crime News : सफेद साड़ी, गले में मंगलसूत्र और पैरों में सैंडल… जंगल में अर्धनग्न मिली महिला का शव, क्या “गुलाबी सैंडल” खोलेगी मौत के गहरे राज?

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के पिपरिया क्षेत्र में डोकरीखेड़ा डैम के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

Narmadapuram Crime News : सफेद साड़ी, गले में मंगलसूत्र और पैरों में सैंडल… जंगल में अर्धनग्न मिली महिला का शव,  क्या “गुलाबी सैंडल” खोलेगी मौत के गहरे राज?

Narmadapuram Crime News / Image Source : AI GENERATED


Reported By: Atul Tiwari,
Modified Date: February 7, 2026 / 11:26 pm IST
Published Date: February 7, 2026 11:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • डोकरीखेड़ा डैम के पास जंगल में अज्ञात महिला का शव बरामद
  • शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, मामला संदिग्ध
  • पुलिस और वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच, हत्या की आशंका

नर्मदापुरम : Narmadapuram Crime News मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम ज़िले के पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा से सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। यहाँ डैम के पास जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है। प्राथमिक जाँच में पूरा मामला हत्या का माना जा रहा है।

अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

मिली जानकारियों के अनुसार, पूरा मामला पिपरिया से नज़दीकी ग्राम डोकरीखेड़ा डैम के पास स्थित जंगल क्षेत्र का है। Madhya Pradesh Police Investigation, डोकरीखेड़ा डैम के सामने वन विभाग की डोकरीखेड़ा रेंज में बांस के झुरमुट के भीतर खुले मैदान के पास लगभग 30–35 वर्ष की अज्ञात महिला मृत अवस्था में मिली। महिला सफेद फूलों वाली साड़ी, दुपट्टा, गले में मंगलसूत्र, काली जैकेट, नीले रंग के मोज़े और गुलाबी सैंडिल पहने हुई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

Narmadapuram News हत्या की जताई जा रही आशंका

इस घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को शासकीय सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में हत्या की आशंका जता रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.