Bhanupratappur Assembly Election 2023 : भानुप्रतापपुर विधायक की सफलता के पीछे महिलाओं का हाथ, जानें क्या कहता है चुनावी समीकरण

Ads

Bhanupratappur Assembly Election 2023 : महिलाओं के वोट अधिक होने से माना जा रहा है इस बार के चुनाव में निर्णायक की भूमिका यहां महिला

  •  
  • Publish Date - October 9, 2023 / 02:09 PM IST,
    Updated On - October 9, 2023 / 02:09 PM IST

Bhanupratappur Assembly Election 2023

अखिलेश शुक्ला की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur Assembly Election 2023 :  #चुनाव_मतलब_IBC24: विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर आज से अचार सहिता लागू हो चुकी है और आने वाले महीने 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के प्रथम चरण में मतदान होना है। दोनों ही पार्टी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी में जुटी हुई है, तो वहीं प्रशासन ने भी चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव में 256 मतदान केंद्र थे और इस वर्ष 10 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 266 मतदान केंद्रों में मतदान किया जाएगा। वहीं मतदाता सूची में पुरूषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। महिलाओं के वोट अधिक होने से माना जा रहा है इस बार के चुनाव में निर्णायक की भूमिका यहां महिला मतदाता निभाएंगी।

यह भी पढ़ें : #चुनाव_मतलब_IBC24: बज गया बिगुल, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पांचों राज्यों का चुनावी शेड्यूल, देखें… 

Bhanupratappur Assembly Election 2023 :  #चुनाव_मतलब_IBC24: भानुप्रतापपुर विधानसभा क्रमांक 80 अनुसूचित जन जाति के लिए आरक्षित है। इसके अंतर्गत तीन तहसील भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और चारामा शामिल है। 2023 विधानसभा चुनाव में यहां 266 मतदान केंद्र बनाये गए है जिसमें भानुप्रतापपुर तहसील में 99, दुर्गूकोंदल में 62 और चारामा में 105 मतदान केंद्र है । 2023 के चुनाव में कुल मतदाताओ की संख्या 202826 है जिसमें पुरुष 98549 व महिला 104275 है तथा 2 अन्य है। पुरषों के मुकाबले महिला मतदाताओ की संख्या 5726 मतदाता ज्यादा हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp