Draupadi Murmu on Celebrity Endorsements: ‘स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं’, राष्ट्रपति मुर्मू की फिल्म स्टार्स से खास अपील, बोली- ऐसे विज्ञापन ना करें जो…

Ads

Draupadi Murmu on Celebrity Endorsements: 'स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं', राष्ट्रपति मुर्मू की फिल्म स्टार्स से खास अपील, बोली- ऐसे विज्ञापन ना करें जो...

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 01:49 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 02:17 PM IST

Draupadi Murmu on Celebrity Endorsements: 'स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं', राष्ट्रपति मुर्मू की फिल्म स्टार्स से खास अपील, बोली- ऐसे विज्ञापन ना करें जो... /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रपति मुर्मु ने फिल्म स्टार्स से खास अपील की
  • हानिकारक पदार्थों का विज्ञापन न करने की सलाह
  • बोलीं- स्टार वही, जो रोशनी फैलाए

एकता नगर। Draupadi Murmu on Celebrity Endorsements: गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में मंगलवार को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने सिनेमा के कलाकारों को अलग-अलग फिल्म पुरस्कार प्रदान किया। कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुगम’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (72nd National Film Awards) में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 दिया गया। उन्होंने कन्नड़, तेलगु और हिंदी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

राष्ट्रपति ने एक्टर्स-एक्ट्रेस से की ये अपील

Draupadi Murmu on Celebrity Endorsements इस दौरान राष्ट्रपति की एक बात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। राष्ट्रपति ने कहा कि जो फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं उनमें देशवासियों को, विशेषकर युवाओं को, प्रभावित करने की असीम क्षमता होती है। जब सफल फिल्म कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदे के बारे में बताते हैं तो करोड़ों बच्चे और युवा उनका अनुकरण करते हैं। मैं यह अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का बेचने वाला विज्ञापन न करें। स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।

 

कई अभिनेता करते हैं पान-मसाला के विज्ञापन

राष्ट्रपति ने फिल्म स्टार्स से यह खास अपील इसलिए की, क्योंकि फिल्म स्टार्स पान मसाला और शराब के डमी एड समेत कई ऐसे उत्पादों का प्रचार करते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। पान मसाला का एड करने वाले प्रमुख फिल्म स्टार्स में शाहरुख खान, अजय देवगन, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, रितिक रोशन, महेश बाबू और टाइगर श्रॉफ शामिल हैं, जो बीते कई सालों से इस तरह के एड कर रहे हैं।

बेस्ट एक्ट्रेस यामी गौतम की सराहना की

राष्ट्रपति ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पुरस्कृत फिल्मों का एक संक्षिप्त विवरण मुझे दिया गया था। इन फिल्मों के बारे में जानकर मैं आप सबके योगदान से बहुत प्रभावित हुई हूं। मैं आप सबकी सराहना करती हूं। राष्ट्रीय एकता के एक विशेष अध्याय को उजागर करने वाली फिल्म ‘Article 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। यह फिल्म देश की एकता से जुड़ी गंभीर चुनौतियों और उनके समाधान का जीवंत विवरण प्रस्तुत करती है। इस फिल्म की पूरी टीम को मैं बधाई देती हूं। बेस्टअभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त करने के लिए यामी गौतम की मैं विशेष सराहना करती हूं।

अभिनेता का मम्मूट्टी को दी बधाई

सर्वश्रेष्ठ non-feature-film ‘भंगार’, जीवन और मृत्यु, सार्थकता और निरर्थकता से जुड़े अनदेखे आयामों को अभिव्यक्त करती है। ऐसे असाधारण विषय पर हृदय-स्पर्शी फिल्म बनाने के लिए मैं निर्माता-निर्देशक सुमीरा रॉय और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूं। चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले मम्मूट्टी को मैं विशेष बधाई देती हूं। इसी वर्ष उन्हें पद्म भूषण से अलंकृत करने का अवसर मुझे मिला था।

‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए रणदीप हुड्डा को दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्ष 1970 में वीर सावरकर की जयंती के अवसर पर भारत के इस महान सपूत की स्मृति में एक डाक टिकट जारी किया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में ‘अंडमान और निकोबार द्वीप-समूह’ के हवाई अड्डे को Veer Savarkar International Airport का नाम दिया गया। आज पुरस्कृत फिल्मों में शामिल ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’, उनकी असाधारण जीवनगाथा के प्रति एक कलात्मक श्रद्धांजलि है। इस फिल्म के निर्देशन के लिए पुरस्कार प्राप्त करने पर रणदीप हुड्डा को मैं बधाई देती हूं।

बेस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन को दी बधाई

राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ लोगों की जीवन-गाथा बहुत प्रेरक होती है। मैं मानती हूं कि ऐसे प्रेरक व्यक्तियों पर बायोपिक बनाना बहुत सराहनीय कार्य है। बचपन से खेल-जगत में प्रसिद्ध होने का सपना देखने वाले, भारतीय सैनिक मुरलीकांत पेटकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान घायल हो गए। गंभीर चुनौतियों के बावजूद अपने साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर वर्ष 1972 में वे Paralympics में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पहले दिव्यांग खिलाड़ी बने थे। वर्ष 2018 में, पेटकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनके चरित्र को अपने अभिनय से जीवंत बनाने के लिए बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्तिक आर्यन को मैं बधाई देती हूं।

द्रौपदी मुर्मू ने आगे सम्बोधन में कहा कि ‘भक्षक’ नामक फिल्म, महिला-सुरक्षा के अत्यंत गंभीर विषय पर समाज को जागृत करती है। बेटियों की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के प्रति समाज को कृतज्ञ रहना चाहिए। इस विषय की संवेदनशील अभिव्यक्ति के लिए फिल्म की पूरी टीम को मैं विशेष साधुवाद देती हूं। संताली फिल्म ‘आंगेन’ के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने से एक उत्कृष्ट फिल्म को तो प्रोत्साहन मिला ही है साथ-साथ, सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक समावेश को बढ़ावा मिला है। इस फिल्म के निर्देशन के लिए पुरस्कृत रवि राज मुर्मू को मैं बधाई देती हूं।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म को पुरस्कृत करना तथा बाल कलाकारों को पुरस्कार देना देश के भविष्य में कलात्मक निवेश है। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त करने वाले बाल कलाकारों आतिश शेट्टी, अरुणदेव पोथुला, रिद्धिमान बनर्जी, तपोमोय देब एवं गीताश्री चक्रवर्ती को मैं बहुत-बहुत बधाई और आशीर्वाद देती हूं। आज पुरस्कृत सभी फिल्में उल्लेखनीय हैं। परंतु, समय की सीमा के कारण मैं कुछ फिल्मों का ही उल्लेख कर पाई हूं। मैं एक बार फिर सभी पुरस्कृत फिल्मों से जुड़े लोगों को बधाई देती हूं।

समाज और राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर बनी फिल्मों का चयन करने के लिए मैं Jury के सदस्यों की सराहना करती हूं। मैं चाहूंगी कि प्रत्येक regional jury में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के दृष्टिकोण को शामिल करके ही समग्र मानवीय दृष्टि का निर्माण संभव होता है।

 भी पढ़ें

राष्ट्रपति मुर्मु ने फिल्म स्टार्स से क्या अपील की?

राष्ट्रपति ने लोकप्रिय कलाकारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का समर्थन न करने की अपील की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टार्स को क्यों चेताया?

उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कलाकारों का बच्चों और युवाओं पर काफी प्रभाव होता है, इसलिए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘स्टार वही है’ वाली बात क्यों कही?

राष्ट्रपति ने कहा कि “एक सच्चा स्टार वही है जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं।”

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का आयोजन कहां हुआ?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में हुआ।

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 किसे मिला?

वयोवृद्ध अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।