श्रीवल्ली से लेकर कच्चा बादाम तक इन Videos ने YouTube मचाया बवाल, देखिए साल 2022 की Top 10 वीडियो
Google ने YouTube पर साल 2022 के सबसे ज्यादा पॉपुलर वीडियो की सूची जारी कर दी है! Youtube top 10 Video 2022
Rashmika Mandanna Oops Moment
नई दिल्ली: Youtube top 10 Video 2022 देखते ही देखते कब पूरा एक साल गुजर गया पता ही नहीं चला और अब आज से 25 दिन बाद हम हैप्पी न्यू ईयर कहते हुए नजर आएंगे। यानि आज से 25 दिन बाद हम साल 2023 में होंगे। साल की समाप्ति के साथ ही Google ने YouTube पर साल 2022 के सबसे ज्यादा पॉपुलर वीडियो की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कच्चा बादाम से लेकर रश्मिका मंदाना का गाना श्रीवल्ली भी शामिल है।
Youtube top 10 Video 2022 मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने भारत में इस साल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो के बारे में अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया है। ये ट्रेंड दिखाता है कि लोगों ने 60 सेकंड्स के छोटे वीडियो से लेकर 4-घंटे लंबे ई-स्पोर्ट को भी लाइव देखा। इस बार लिस्ट में टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियो, टॉप 10 म्यूजिक वीडियो और टॉप 10 शॉर्ट्स कैटेगरी को बांटा गया। इसके अलावा YouTube ने ब्रेकआउट क्रिएटर ऑफ 2022, ब्रेकआउट वुमेन क्रिएटर और ओवरऑल टॉप रैंक क्रिएटर ऑफ द ईयर की भी लिस्ट शेयर की।
YouTube India के टॉप ट्रेंडिंग कंटेंट की बात करें तो इस साल Round2Hell के AgeofWater इस कैटेगरी में टॉप पर रहा। इस यूट्यूब पर 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस लिस्ट में सेकंड वीडियो Sasta Shark Tank है। इसको अपलोड किया है YouTuber Ashish Chanchlani ने।
लॉन्ग फॉर्मेट में केवल स्क्रिप्टेड ही नहीं रिएक्शन वीडियो को भी काफी पसंद किया गया। CarryMinati के इंडियन फूड मैजिक वीडियो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहा. इसमें भारतीय स्ट्रीट फूड को लेकर बात की गई है। म्यूजिक और सॉन्ग कैटेगरी में पुष्पा और कच्चा बादाम का जमकर जादू चल। Srivalli– Pushpa ने म्यूजिक कैटेगरी में बाजी मारी। जबकि Arabic Kuthu- Halamithi दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद पुष्पा का ही Saami Saami गाने को काफी पसंद किया गया।

Bhuban Badyakar के कच्चा बादाम को भी काफी लोगों ने देखा। ये गाना इस कैटेगरी में चौथे नंबर पर रहा। जबकि 5वें स्थान पर भोजपुरी गाना ले ले आई कोका कोला रहा। टॉप क्रिएटर्स की बात करें तो Shorts Break, Akshay Nagwadiya, Gulshan Kalra, Dushyant kukreja, sagar kalra (Shorts) ने इस साल बाजी मारी।

Facebook


