Budget 2026 For Jobs/Image Source: Nirmala Sitharaman
नई दिल्ली: Budget 2026 For Jobs: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं की हैं, जिनका उद्देश्य देश में समग्र विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।
वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। इसके तहत मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित किए जाएंगे, जिनमें निजी क्षेत्र की सक्रिय सहभागिता होगी। इन हब्स में आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक, पोस्ट-केयर और रीहैबिलिटेशन केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। इससे न सिर्फ भारत में स्वास्थ्य सेवाएं सस्ती और सुलभ होंगी, बल्कि स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा, सरकार ने स्वास्थ्य पेशेवरों की ट्रेनिंग पर भी ध्यान केंद्रित किया है। रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दक्ष पेशेवरों को तैयार करने के लिए संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा। आने वाले पांच वर्षों में 1 लाख AHP (असिस्टेंट हेल्थ प्रोफेशनल्स) और 1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित करने की योजना है।
Budget 2026 For Jobs: बजट में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया है। उद्यमिता और दक्षता आधारित रोजगार पर विशेष जोर दिया जाएगा। शिक्षा से रोजगार तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत का कोर ड्राइवर सेवा क्षेत्र होगा। इसके तहत एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो AI और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के असर का आकलन करेगी और उनके आधार पर नीतियां बनाई जाएंगी। शिक्षा के क्षेत्र में खास घोषणा यह रही कि पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक गलियारों के पास स्थापित किए जाएंगे, जिससे छात्रों को उद्योग से जुड़े प्रैक्टिकल अनुभव मिल सकेगा। इसके अलावा, हर जिले में एक महिला छात्रावास बनाए जाने की घोषणा की गई है, जिससे महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलत मिलेगी।
सरकार ने ऑरेंज इकोनॉमी (गेमिंग, कॉमिक्स, और डिजिटल क्रिएटिव कंटेंट) पर भी ध्यान देने की घोषणा की है। 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता का आकलन करते हुए, AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही, पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना होगी, जिससे युवाओं को डिजाइन और क्रिएटिव इंडस्ट्री में नए अवसर मिलेंगे।
Budget 2026 For Jobs: स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुर्वेद और योग पर भी जोर दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे, जिससे भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। इस बजट में, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्रों में कई संरचनात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जो न सिर्फ रोजगार सृजन में मदद करेंगे, बल्कि देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ने में सक्षम बनाएंगे।