Budget 2026 key announcements, file image
नईदिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में आम लोगों, किसानों और सीनियर सिटीज़न्स को राहत देने वाले कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। (Budget 2026 key announcements) सूत्रों के मुताबिक बजट में 5 अहम फैसलों की घोषणा हो सकती है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) जिसे हम आपको इस लेख में बता रहे हैं।
नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किया जा सकता है। (Budget 2026 key announcements) ऐसा होने पर सैलरी पाने वालों की ₹13 लाख तक की सालाना आय पूरी तरह टैक्स-फ्री हो जाएगी। फिलहाल यह सीमा ₹12.75 लाख है।
अब सवाल यह उठता है कि यह बदलाव क्यों संभव है? तो आपको बता दें कि CII समेत कई उद्योग संगठनों ने खपत बढ़ाने के लिए टैक्स राहत की सिफारिश की है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) सरकार नई टैक्स रिजीम को ज्यादा आकर्षक बनाना चाहती है। इससे फायदा यह होगा कि मिडिल क्लास की मासिक बचत बढ़ेगी, जिसे खर्च, निवेश या सेविंग में लगाया जा सकेगा।
इसके अलावा देश भर के किसानों को मिलने वाली राशि में इजाफा किया जा सकता है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) पीएम-किसान योजना के तहत मिलने वाली ₹6,000 की सालाना मदद को बढ़ाकर ₹9,000 किया जा सकता है।
सवाल यह कि ऐसा क्यों हो सकता है, तो आपको बता दें कि 2019 के बाद से राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। महंगाई के चलते ₹6,000 की वास्तविक कीमत घट चुकी है। संसदीय समिति ने इसे ₹12,000 करने की सिफारिश की थी। इससे सरकार का सालाना खर्च बढ़कर करीब ₹95,000 करोड़ हो सकता है। (Budget 2026 key announcements) इससे लाभ यह होगा कि देश के करीब 11 करोड़ किसान परिवारों को सीधा आर्थिक सहारा मिलेगा।
केंद्र सरकार 2030 तक ट्रेन रिजर्वेशन में वेटिंग लिस्ट खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके तहत 300+ अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों की घोषणा हो सकती है।
यह इसलिए जरूरी है क्योंकि पीक सीजन में सीटों की मांग और उपलब्धता में 20–25% का अंतर है। (Budget 2026 key announcements) ट्रेनों के साथ ट्रैक विस्तार पर भी जोर होगा। इससे फायदा यह होगा कि रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले करीब 2 करोड़ यात्रियों को राहत मिलेगी।
इसके साथ ही आज के बजट में 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी ₹30,000 से बढ़ाकर ₹40,000 प्रति किलोवाट की जा सकती है। इससे 2 KW सिस्टम पर कुल सब्सिडी ₹80,000 हो जाएगी।
ऐसी घोषणा क्यों हो सकती है, तो बता दें कि सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1 करोड़ घरों को सोलर ग्रिड से जोड़ना है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) अब तक करीब 19.45 लाख घरों में सोलर पैनल लग चुके हैं। इससे फायदा यह होगा कि परिवारों को बिजली बिल से राहत मिलेगी और अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई का मौका भी मिल सकेगा।
आज के बजट में जो एक और बड़ा ऐलान संभव है, उसमें सरकार आयुष्मान भारत योजना में उम्र सीमा 70 साल से घटाकर 60 साल कर सकती है। (Budget 2026 key announcements) साथ ही ₹5 लाख की इलाज सीमा बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।
यह बदलाव इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 60+ उम्र के 82% बुजुर्गों के पास कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं। गंभीर बीमारियों में जीवनभर की बचत खर्च हो जाती है। (Budget 2026 Top 5 Announcements ) इससे लाभ यह होगा कि करोड़ों नए परिवार योजना से जुड़ेंगे और बड़े इलाज बिना कर्ज के संभव हो सकेंगे।