Jagdish Deora On MP Budget: मध्य प्रदेश के बजट में इस बार क्या होने वाला है खास? वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने IBC24 पर किया खुलासा, आप भी जानें यहां

Ads

Jagdish Deora On MP Budget: बजट पेश करने से पहले उप मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा ने IBC24 पर खास बातचीत की।

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 05:35 PM IST

Jagdish Deora On MP Budget/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी से हुई।
  • 18 फरवरी को मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा।
  • बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने IBC24 से खास बातचीत की।

Jagdish Deora On MP Budget: भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 16 फरवरी 2026 सोमवार से हो चुकी है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। वहीं सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा। विपक्ष ने बजट सत्र के दूसरे दिन इंदौर के (Jagdish Deora On MP Budget) भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई लोगों की मौत का मुद्दा उठाया। वहीं 18 फरवरी 2026 बुधवार को मध्य प्रदेश सरकार का बजट पेश किया जाएगा। बजट पेश करने से पहले उप मुख्यमंत्री और वित्त विभाग के मुखिया जगदीश देवड़ा ने IBC24 पर खास बातचीत की।

वित्त मंत्री ने बताया बजट में क्या है खास

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने IBC24 पर खास बातचीत करते हुए बताया कि, इस बार उनके पिटारे में मध्य प्रदेश की जनता के लिए क्या-क्या है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि, इस बजट में जनता की भावनाओं का सम्मान होगा और ये बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। वित्त मंत्री देवड़ा ने बताया कि, बजट जनता को समर्पित होगा ओट बजट जनता के (Jagdish Deora On MP Budget) लिए हो इसका ध्यान रखा है। कल पेश किए जानें वाले इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

बजट में की गई ज्ञान की चिंता

Jagdish Deora On MP Budget:  एमपी सरकार के बजट में इस बार ज्ञान यानी गरीब, युवा,महिला और किसान के बारे में चिंता की गई है। उन्होंने बताया कि, बजट को बेहतर बनाने के लिए आम जनता ने बड़ी संख्या में सुझाव दिए थे और बजट में शामिल करने योग्य सुझाव सम्मिलित किए गए है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने आगे कहा कि, लाड़ली बहना,लाड़ली लक्ष्मी योजना महिला (Jagdish Deora On MP Budget) सशक्तिकरण का उदाहरण है।

केंद्र सरकार से की है राशि की मांग: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि, सरकार ने जो भी वाडे किए हैं वो सभी 5 साल के लिए हैं। केंद्र सरकार से समय समय पर केंद्रीय करों का हिस्सा मिलता है। हमने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने विकास और सिंहस्थ के लिए राशि की मांगी रखी है। उन्होंने कहा कि, (Jagdish Deora On MP Budget) मध्य प्रदेश रेवेन्यू सरप्लस वाला राज्य है और राजस्व अधिक्य होना अच्छा संकेत है।

वित्त मंत्री ने बताया कहां होता है कर्ज का उपयोग

Jagdish Deora On MP Budget:  प्रदेश सरकार द्वारा लिए जाने वाले कर्ज पर विपक्ष के सवाल उठाने पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, हमारी सरकार कर्ज का उपयोग पूंजीगत कार्यों के लिए करती है। हम कर्ज लेते है तो प्रदेश के विकास में खर्च करते है। कांग्रेस बार बार सवाल करती है जानकी कांग्रेस की सरकार में (Jagdish Deora On MP Budget) कर्ज लेकर वेतन भत्तों पर खर्च किया जाता था।

इन्हे भी पढ़ें:-

जगदीश देवड़ा इस बजट में क्या खास पेश करने वाले हैं?

जगदीश देवड़ा के अनुसार बजट जनता को समर्पित होगा और गरीब, युवा, महिला व किसान वर्ग पर विशेष फोकस रहेगा।

जगदीश देवड़ा ने केंद्र सरकार से क्या मांग की है?

जगदीश देवड़ा ने विकास कार्यों और सिंहस्थ आयोजन के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता की मांग की है।

जगदीश देवड़ा कर्ज के मुद्दे पर क्या कहते हैं?

उनका कहना है कि राज्य सरकार कर्ज का उपयोग पूंजीगत और विकास कार्यों के लिए करती है।

क्या जगदीश देवड़ा ने महिला योजनाओं पर कुछ कहा?

हाँ, उन्होंने लाड़ली बहना और लाड़ली लक्ष्मी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया।

जगदीश देवड़ा के अनुसार बजट किन वर्गों पर केंद्रित है?

बजट ‘ज्ञान’ यानी गरीब, युवा, महिला और किसान वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।