Health Sector Budget 2026: अब इलाज होगा आसान, बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, देश को मिलेंगे 3 नए AIIMS

Ads

Health Sector Budget 2026: अब इलाज होगा आसान, बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, देश को मिलेंगे 3 नए AIIMS

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 12:03 PM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 12:14 PM IST

Nirmala Sitharaman Budget New AIIMS Announcement/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बजट में हेल्थ सेक्टर का बड़ा धमाका
  • निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान
  • देश को मिलेंगे 3 नए AIIMS

नई दिल्ली: Health Sector Budget 2026: केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम उठाया है। केंद्रीय बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) स्थापित करने की घोषणा की। सरकार के इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान (Nirmala Sitharaman AIIMS News)

नए AIIMS की स्थापना से गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज अब केवल बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहेगा। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपने ही क्षेत्र में उच्चस्तरीय और किफायती मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में भटकना न पड़े। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में यह भी घोषणा की कि देशभर में पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित किए जाएंगे। इन हब में मेडिकल शिक्षा, ट्रेनिंग और रिसर्च पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा।

देश में 3 नए AIIMS का एलान (3 New AIIMS in India)

Health Sector Budget 2026: सरकार का मानना है कि इन मेडिकल हब और नए AIIMS के माध्यम से न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ और रिसर्च से जुड़े हजारों लोगों को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि AIIMS को देश के सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में गिना जाता है, जहां कम खर्च में उच्च गुणवत्ता का इलाज उपलब्ध होता है। नए AIIMS खुलने से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। इससे इलाज में लगने वाला समय और खर्च दोनों कम होंगे।

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास पर जोर

Budget 2026 LIVE Updates: कुल मिलाकर, बजट में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादन, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को केंद्र में रखा गया है। अब देखना होगा कि ये घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और आम जनता को इसका कितना लाभ मिलता है।

माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती पर पेश हुआ Budget 2026

Health Sector Budget 2026: वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का मार्ग अपनाया है। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है, जबकि नीतिगत फैसलों के जरिए मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता सुनिश्चित की गई है। बजट में EV, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग सेक्टर से जुड़े बड़े ऐलानों पर देश की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह बजट भारत की दीर्घकालिक विकास रणनीति का स्पष्ट रोडमैप पेश करेगा।

AAM Budget पर पीएम मोदी क्या बोले?

Nirmala Sitharaman Budget Speech Live:  बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित भारत’ का बजट होगा, जिसमें वर्ष 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया है। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि बजट को पेश किए जाने से पहले मोदी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी थी। संसद भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद सुबह 11 बजे वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश किया। अब देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय बजट किस तरह आम जनता, उद्योग जगत और निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।

यह भी पढ़ें

"3 New AIIMS in India" की घोषणा किस बजट में की गई है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 के दौरान देश में 3 नए AIIMS स्थापित करने की घोषणा की है।

"New AIIMS Announcement" से आम लोगों को क्या फायदा होगा?

नए AIIMS खुलने से लोगों को अपने ही क्षेत्र में सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और बड़े शहरों में इलाज के लिए जाना नहीं पड़ेगा।

. "AIIMS Budget 2026" के तहत और कौन से स्वास्थ्य संबंधी फैसले लिए गए हैं?

बजट 2026 में 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब विकसित करने, मेडिकल शिक्षा, ट्रेनिंग और रिसर्च को मजबूत करने की भी घोषणा की गई है।