BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh Health Department Promotion: छत्तीसगढ़ में इस विभाग में बड़ा तबादला.. प्रमोशन के साथ बदले गये 12 जिलों के अधिकारी, देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति आदेश जारी, 12 जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वरिष्ठ पद पर नई पदस्थापना।

Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer

Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer

satya prakash
Published: 10 Feb 2026 | 8:51 pmModified: 10 Feb 2026 | 8:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को पदोन्नति
  2. 12 जिलों के अधिकारी प्रभावित
  3. लेवल-10 वेतनमान में प्रमोशन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रमोशन, ट्रांसफर और पोस्टिंग का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए नई पदस्थापना दी गई है। (Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer) इस आदेश से 12 जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। राज्य शासन की ओर से इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि, “राज्य शासन एतद्द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक दिनांक 28.01.2026 में की गई अनुशंसा के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अंतर्गत कार्यरत निम्नलिखित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर वेतन मैट्रिक्स लेवल-10 (वेतन बैंड 9300-34800) में पदोन्नत किया जाता है तथा अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कॉलम-4 में दर्शित स्थान पर पदस्थ किया जाता है।” नीचे देखें पूरी सूची।

क्र. अधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 श्री खीर सागर पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर
2 श्री अंकित गुप्ता कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बिलासपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जांजगीर
3 श्री अजीत पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – मुंगेली कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जांजगीर-चांपा
4 सुश्री राखी ठाकुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – जशपुर
5 श्री नेमीचंद पटेल कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायगढ़
6 सुश्री रिया शर्मा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – दुर्ग
7 सुश्री साधना चंद्राकर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – राजनांदगांव
8 सुश्री रोशनी राजपूत कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – महासमुंद
9 सुश्री कंचन वर्मा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर
10 श्री राजू कुर्रे कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बेमेतरा कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कांकेर
11 श्री विकास कुमार भगत कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरिया कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – कोरबा
12 श्री बृजेन्द्र भारती कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – रायपुर कार्यालय, उपसंचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा

IAS अंकित आनंद बने CEO

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने एकल आदेश जारी करते हुए सीनियर आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अतिरिक्त विभागों का जिम्मा सौंपे जाने की जानकारी दी है। (Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer)

जीएडी की तरह से जारी आदेश में बताया गया है कि, "राज्य शासन एतद्द्वारा अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006) सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।"

6 वन्य अफसरों का प्रमोशन

छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने प्रदेश के 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस सूची में मनेन्द्रगढ़ के नवपदस्थ डीएफओ चंद्र कुमार अगरवाल का नाम भी शामिल है। (Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer) इसके अलावा विशेष कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेश एम. जी. (2022), ऋषभ जैन (2022) और विपुल अग्रवाल (2022) का नाम शामिल है।

नए साल में भी हुई थी पदोन्नत्ति

गौरतलब है कि, नए साल की शुरुआत में भी भारतीय वन सेवा से 19 वरिष्ष्ठ अफसरों को उनके पद के अनुरूप वेतनमान के साथ ही पदोन्नत किया गया था। इसमें 9 से लेकर 18 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएफएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी के द्वारा इसका आदेश जारी किया था।

पदोन्नत होने वाले अफसरों में 2007 बैच के विश्वेश कुमार, एम मर्सीबेला, कृष्णराम बढ़ई, मनोज कुमार पांडेय, अमिताभ बाजपेयी, रामअवतार दुबे और रमेश चंद्र दुग्गा, 2011 बैच के स्टायलो मण्डावी, विजया रात्रे, 2012 बैच के गुरूनाथन एन, प्रियंका पांडेय, 2016 बैच के कुमार निशांत, मयंक अग्रवाल, पंकज कुमार, चूड़ामणी सिंह, पुष्पलता, लोकनाथ पटेल और सलमा फारूकी का नाम(Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer) शामिल था।

मनेंद्रगढ़ से हटाए गये मनीष कश्यप

मनेन्द्रगढ़ जिले के वनमंडल में पदस्थ आईएफएस अधिकारी मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनकी जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ का नया वनमंडलाधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है। निलंबित अधिकारी मनीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगे हैं।

क्यों हुए निलंबित?

जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप पर वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है।(Chhattisgarh Health Department Promotion and Transfer) इसी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद से ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।

दूसरी बार निलंबन

यह मनीष कश्यप का दूसरा निलंबन है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। (Chhattisgarh IFS Officers Promotion List) हालांकि सरकार बदलने के बाद उन्हें मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना दी गई थी। लेकिन अपनी विवादित कार्यशैली के कारण उन्हें एक बार फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

इन्हें भी पढ़ें: –

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 👉 लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh Health Department Promotes Food Safety Officers, New Posting Order Affects 12 Districts

शहर की खबरें

ब्यूरोक्रेसी

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm