IPS Officers Appointed to CBI: इन 2 आईपीएस अफसरों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गए जाँच एजेंसी CBI में संयुक्त निदेशक, देखें विधिवत आदेश

Ads

IPS officers appointed to the CBI: एजीएमयूटी कैडर के दो आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त, केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 05:16 PM IST

IPS officers appointed to the CBI || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • दो आईपीएस अधिकारी बने सीबीआई संयुक्त निदेशक।
  • केंद्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति आदेश जारी किए।
  • दोनों पहले सीबीआई में डीआईजी थे।

नई दिल्ली: देशभर में इन दिनों अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दो नए आदेश जारी किये है। (IPS officers appointed to the CBI) आदेश के मुताबिक़ AGMUT कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अफसरों को देश की सबसे अहम् जाँच एजेंसी में प्रतिनियुक्त किया गया है। इस संबंध में एसीसी की तरफ से विधिवत आदेश भी जारी कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

किन अफसरों को मिली प्रतिनियुक्ति?

आदेशानुसार एजीएमयूटी कैडर के 2008 बैच के भापुसे अतुल कुमार ठाकुर, जो वर्तमान में सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें पदभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त निदेशक सीबीआई के पद पर नियुक्त किया गया है। है। उनकी कुल प्रतिनियुक्ति अवधि सात वर्ष यानी 24.11.2028 तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इसी तरह एजीएमयूटी कैडर के ही 2008 बैच के आईपीएस पंकज कुमार सिंह, जो वर्तमान में सीबीआई में डीआईजी के पद पर कार्यरत हैं, को पदभार ग्रहण करने की तिथि से संयुक्त निदेशक (Joint Director), सीबीआई के पद पर नियुक्त किया गया है। (IPS officers appointed to the CBI) उनकी कुल प्रतिनियुक्ति अवधि सात वर्ष, अर्थात 05.12.2028 तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) रहेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

किन आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निदेशक बनाया गया है?

एजीएमयूटी कैडर के 2008 बैच के अतुल कुमार ठाकुर और पंकज कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।

दोनों अधिकारी पहले किस पद पर कार्यरत थे?

दोनों अधिकारी सीबीआई में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर कार्यरत थे।

उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि कितनी होगी?

दोनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सात वर्ष या अगले आदेश तक, जो पहले हो, प्रभावी रहेगी।