IAS Manoj Kumar Agarwal: प.बंगाल में सफलतापूर्वक चुनाव कराने वाले सीनियर IAS को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गए राज्य के सबसे बड़े अधिकारी, आदेश भी जारी

Ads

IAS Manoj Kumar Agarwal Appointed as Chief Secretary of West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ IAS मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 09:42 PM IST

IAS Manoj Kumar Agarwal Appointed as Chief Secretary of West Bengal || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • मनोज कुमार अग्रवाल बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव।
  • पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद पर थे तैनात।
  • नई सरकार ने कई अहम प्रशासनिक फैसलों की घोषणा की।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। (IAS Manoj Kumar Agarwal Appointed as Chief Secretary of West Bengal) कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मनोज कुमार अग्रवाल अगले आदेश तक इस पद पर कार्य करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी थे मनोज अग्रवाल

1990 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास गृह एवं पर्वतीय मामलों (चुनाव) विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी थी।

इधर, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। भाजपा नेता दिलीप घोष को ग्रामीण विकास, पंचायत और पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। (IAS Manoj Kumar Agarwal Appointed as Chief Secretary of West Bengal) अशोक किर्तनिया को खाद्य विभाग, खुदीराम टुडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल विकास विभाग सौंपा गया है। वहीं निसिथ प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

सुवेंदु अधिकारी के शुरुआती फैसले

नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में अब आयुष्मान भारत योजना और केंद्र सरकार की अन्य प्रमुख योजनाएं लागू की जाएंगी। सरकार ने प्रशासनिक सुधारों के तहत राज्य के आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल करने का भी फैसला लिया है। साथ ही राज्य में भारतीय न्याय संहिता (BNS) को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

युवाओं को राहत देते हुए सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की बढ़ोतरी करने का फैसला भी लिया गया है। (IAS Manoj Kumar Agarwal Appointed as Chief Secretary of West Bengal) मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में “डबल इंजन सरकार” के जरिए विकास और सुशासन को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया

Q1. मनोज कुमार अग्रवाल को कौन-सी नई जिम्मेदारी मिली है?

उत्तर: उन्हें पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Q2. मनोज कुमार अग्रवाल पहले किस पद पर कार्यरत थे?

उत्तर: वे पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य सचिव थे।

Q3. नई सरकार ने कौन-कौन से बड़े फैसले लिए हैं?

उत्तर: आयुष्मान भारत लागू करने और सरकारी नौकरी आयु सीमा बढ़ाने जैसे फैसले लिए गए हैं।