IAS Officers Latest Transfer List: प्रदेश के 4 IAS अफसरों का तबादला.. इन तीन संभागों में नए अफसरों की नियुक्ति का देश जारी, देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश सरकार ने चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के अपर आयुक्तों में बदलाव किया गया है।

IAS Officers Latest Transfer List: प्रदेश के 4 IAS अफसरों का तबादला.. इन तीन संभागों में नए अफसरों की नियुक्ति का देश जारी, देखें लिस्ट

IAS Officers Latest Transfer List in MP || Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: September 11, 2026 / 06:01 pm IST
Published Date: September 11, 2026 6:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में चार IAS अफसरों का तबादला
  • जबलपुर, रीवा और सागर में बदलाव
  • दिनेश मौर्य बने जबलपुर अपर आयुक्त

IAS Officers Latest Transfer List in MP: भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के मकसद से चार सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला करते हुए आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने तीन संभागों के अपर आयुक्तों में बदलाव की सूची जारी की है। इनमें जबलपुर, रीवा और सागर डिवीजन शामिल है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

किन अफ़सरों का किया गया तबादला?

जारी सूची के अनुसार 2012 बैच के आईएएस दिनेश कुमार मौर्य जो फिलहाल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के तौर पर सेवारत थे, उन्हें जबलपुर संभाग का अपर आयुक्त (राजस्व) नियुक्त किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

IAS Officers Latest Transfer List in MP: इसी तरह ऊर्जा विभाग के अवर सचिव, 2013 बैच के भाप्रसे कैलाश वानखेड़े को रीवा संभाग का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। जनजातीय विभाग के अवर सचिव अमर बहादुर सिंह को भी रीवा संभाग जबकि राजस्व विभाग के उप-सचिव, 2014 बैच के आईएएस चंद्रशेखर शुक्ल को सागर संभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

बलिया में रंजिश के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

फर्जी पीएमओ पहचान पत्र, हथियार के साथ मुंबई के मॉल में घुसे दो आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए

दीपके ने महाराष्ट्र सरकार से की जरांगे से बातचीत करने की अपील, जबरन हस्तक्षेप के खिलाफ चेताया

उमर अब्दुल्ला ने तीरंदाजी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीतने पर शीतल देवी को बधाई दी

राजस्थान: निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई जगह ईवीएम में खराबी के आरोप


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown