IAS Transfer Latest Order: छुट्टी पर रवाना हुए कई सीनियर IAS अफसर.. दूसरे अधिकारियों को मिला विभाग का प्रभार, देखें आदेश

Ads

आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वी. विद्यावती, आईएएस (केएन:1991) की अनुपस्थिति के दौरान 07 सितंबर 2025 तक विवेक अग्रवाल, आईएएस (एमपी:1994), सचिव, संस्कृति मंत्रालय को पर्यटन मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

  •  
  • Publish Date - September 6, 2025 / 10:55 AM IST,
    Updated On - September 6, 2025 / 10:58 AM IST

IAS Officers Transfer Posting Latest List || Image- IBC24 News FILE

HIGHLIGHTS
  • वी श्रीनिवास को मिला DOPT सचिव का अतिरिक्त प्रभार
  • विवेक अग्रवाल को पर्यटन मंत्रालय का कार्यभार
  • अरविंद कुमार रावत की केंद्रीय नियुक्ति को मंजूरी

IAS Transfer Latest Order: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने तीन सीनियर अखिल भारतीय सेवा से जुड़े अफसरों के पदस्थापना में अस्थाई फेरबदल किया है। इस संबंध में आदेश भी संबंधित विभागों द्वारा जारी कर दिए गए है। नए आदेश के तहत तीन अफसर प्रभावित हुए है।

READ MORE: Ambikapur Crime News: छत्तीसगढ़ में बर्खास्त आरक्षक का शर्मनाक कांड, जिम में युवती के साथ करता था ये गंदा काम, दरिंदे के करतूत ने उड़ाए सबके होश

किन अफसरों का हुआ तबादला?

आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राजस्थान कैडर के 1989 बैच के आईएएस वी श्रीनिवास को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह केरल कैडर के 1991 बैच की आईएएस रचना शाह की छुट्टी के दौरान 5 सितंबर से 14 सितंबर 2025 तक यह कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में, श्री श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग और पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इसी तरह मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अंतर्गत गन्ना एवं वनस्पति तेल निदेशालय में निदेशक के रूप में अरविंद कुमार रावत, आईआरएसएस (2008) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पाँच वर्ष की अवधि तक या अगले आदेश तक केंद्रीय स्टाफिंग योजना के अंतर्गत कार्य करेंगे।

IAS Transfer Latest Order: एक अन्य आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वी. विद्यावती, आईएएस (केएन:1991) की अनुपस्थिति के दौरान 07 सितंबर 2025 तक विवेक अग्रवाल, आईएएस (एमपी:1994), सचिव, संस्कृति मंत्रालय को पर्यटन मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

प्र1: वी श्रीनिवास को कौन सा नया कार्यभार सौंपा गया है?

वी श्रीनिवास को 5-14 सितंबर तक डीओपीटी सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

प्र2: अरविंद कुमार रावत की नई नियुक्ति कहाँ हुई है?

उन्हें गन्ना एवं वनस्पति तेल निदेशालय में निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्र3: विवेक अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार क्यों मिला?

वी. विद्यावती की अनुपस्थिति के दौरान उन्हें पर्यटन मंत्रालय का प्रभार मिला है।