IPS Simala Prasad Biography: एक्टिंग, डांसिंग, राइटिंग.. एक IPS में इतने खूबी.. जानें कौन हैं बिना कोचिंग फर्स्ट अटेम्प्ट में UPSC क्रैक करने वाली सिमाला प्रसाद..

Ads

IPS Officer Simala Prasad Biography: आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद पुलिस सेवा के साथ फिल्मों में अभिनय कर युवाओं की प्रेरणा बनी हैं।

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 07:17 PM IST

IPS Officer Simala Prasad Biography || Image- Instagram and AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सिमाला प्रसाद ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC परीक्षा पास की।
  • आईपीएस बनने के बाद फिल्मों में अभिनय कर बनाई अलग पहचान।
  • ‘द नर्मदा स्टोरी’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगी सिमाला।

भोपाल: आपने कई बार सुना होगा कि, कई अभिनेता और अभिनेत्री आईपीएस बना चाहते थे और फिल्मों में आईपीएस का रोल भी करते हैं। लेकिन जब कोई आईपीएस अधिकारी बॉलीवुड फिल्मों में काम करे तो वो कार्य उसके लिए उतना ही चुनौतीपूर्ण होता है, जितना की एक आईपीएस के पद पर रहकर अपना कर्तव्य निभाना। (IPS Officer Simala Prasad Biography) आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।  

भोपाल में हुआ था सिमाला प्रसाद का जन्म

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद की। सिमाला प्रसाद का जन्म 8 अक्टूबर 1980 को भोपाल में हुआ था और उन्होंने भोपाल से ही अपनी पढ़ाई पूरी की। सिमाला प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कोएड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट फॉर एक्सीलेंस से बीकॉम और बीयू से पीजी करके पीएससी की परीक्षा पास की। भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में पीजी करने वाली सिमाला प्रसाद गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। सिमाला प्रसाद को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का शौक था। उन्होंने अपने स्कूल के दिनों में हमेशा डांस और एक्टिंग में हिस्सा लिया। सिमाला प्रसाद ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में कई नाटकों का भी हिस्सा रही।

पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा की थी पास

पीएससी की परीक्षा पास करने के बाद सिमाला प्रसाद की पहली पोस्टिंग डीएसपी के तौर पर हुई थी। इस नौकरी के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की। (IPS Officer Simala Prasad Biography) सिमाला ने आईपीएस बनने के लिए सेल्फ स्टडी का सहारा लिया और यूपीएससी क्लियर करने में सफल रही। सिमाला प्रसाद का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं, लेकिन उनके घर के माहौल ने उनमें आईपीएस बनने की इच्छा जगा दी।.

2017 में रिलीज हुई थी सिमाला प्रसाद की पहली फिल्म

दिल्ली में एक प्रोग्राम के दौरान निर्देशक जैघम इमाम ने सिमाला प्रसाद से मुलाकात की और सिमाला की सादगी और सुंदरता को देखकर उन्होंने मिलने का समय मांगा। इमाम ने तब सिमाला को अपनी फिल्म ‘अलिफ’ की स्क्रिप्ट सुनाई और उन्हें फिल्म में एक भूमिका की पेशकश की। ‘अलिफ’ सिमाला की पहली फिल्म थी और यह फरवरी 2017 में रिलीज हुई थी। सिमाला ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘नक्कश’ में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम किया और अपनी अभिनय क्षमता साबित की।

फैंस को ‘द नर्मदा स्टोरी’ का इंतज़ार

अब उनकी नई फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मध्य प्रदेश और नर्मदा नदी की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में सिमाला एक पुलिस अधिकारी नर्मदा रैकवार की भूमिका निभा रही हैं, जो एक आदिवासी महिला को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ती है। (IPS Officer Simala Prasad Biography) फिल्म में अंजलि पाटिल और अश्विनी कालसेकर भी अहम भूमिका में हैं। सिमाला प्रसाद सिर्फ पुलिस और फिल्मों तक सीमित नहीं हैं। वह डांस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती हैं। उनका मानना है कि किसी इंसान को सिर्फ एक पहचान तक सीमित नहीं होना चाहिए।

आज सिमाला प्रसाद उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो एक साथ कई क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाहती हैं। बिना कोचिंग UPSC पास करना, पुलिस सेवा में बड़ी जिम्मेदारी निभाना और फिल्मों में सफल अभिनय करना उन्हें बेहद खास बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज

जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश

सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत

उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत

झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़

FAQ 1: प्रश्न: सिमाला प्रसाद का जन्म कहां हुआ था?

उत्तर: सिमाला प्रसाद का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था।

FAQ 2: प्रश्न: सिमाला प्रसाद ने यूपीएससी कैसे पास की?

उत्तर: उन्होंने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी के जरिए पहले प्रयास में यूपीएससी पास की।

FAQ 3: प्रश्न: सिमाला प्रसाद की पहली फिल्म कौन सी थी?

उत्तर: उनकी पहली फिल्म ‘अलिफ’ थी, जो 2017 में रिलीज हुई थी।