MP IPS Transfer : CM के दौरे के बाद गृह विभाग का बड़ा फैसला! एक साथ बदले गए 3 IPS अफसर, इन जिलों को मिले नए SP

Ads

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई का तबादला कर दिया है। उनकी जगह श्योपुर के एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को टीकमगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 01:46 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 02:15 PM IST

MP IPS Transfer

HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला।
  • गृह विभाग ने देर रात तबादला आदेश जारी किए।
  • पुलिस विभाग में एक साथ कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव।

भोपाल : MP IPS Transfer  मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है। विभाग की सचिव शिल्पा गुप्ता की तरफ से 19 जुलाई 2026 को यह सरकारी आदेश जारी किया गया है। इन अधिकारियों को अस्थाई रूप से नए पदों पर भेजा गया है। इस फेरबदल में टीकमगढ़ के एसपी मनोहर सिंह मण्डलोई को उनके पद से हटा दिया गया है।

मनोहर सिंह मण्डलोई भेजे गए भोपाल, सुधीर कुमार बने टीकमगढ़ के एसपी

 

Police Transfer Update आदेश के मुताबिक, टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मण्डलोई को अब भोपाल पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्हें वहां सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनकी जगह पर जिला श्योपुर के वर्तमान पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुधीर कुमार अग्रवाल अब टीकमगढ़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

मोती उर रहमान को मिली श्योपुर की कमान

इस प्रशासनिक फेरबदल में तीसरी बड़ी नियुक्ति मोती उर रहमान की हुई है। वह वर्तमान में रीवा में 9वीं वाहिनी वि.स.बल के सेनानी के पद पर तैनात थे। सरकार ने उन्हें अब रीवा से ट्रांसफर करके श्योपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।

क्यों लिया गया गया ये फैसला ?

आपकों बता दें की टीकमगढ़ एसपी को हटाए जाने का यह बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के टीकमगढ़ दौरे के तुरंत बाद लिया गया है, क्योंकि इस दौरे के दौरान वहां के पुलिस कंट्रोल रूम का जबरन उद्घाटन करा दिया गया था।

ये भी पढ़ें