Shahdol School Student Viral Video : पढ़ने गए थे स्कूल, बन गए सफाईकर्मी! बारिश में बच्चों से कराया ऐसा काम, VIDEO सामने आते ही मचा बवाल

Ads

मध्य प्रदेश के शहडोल में सरकारी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चे भरी बारिश के बीच स्कूल के छज्जे पर चढ़कर सफाई करते नजर आ रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने के साथ ही अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है।

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 03:47 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 04:09 PM IST

Shahdol School Student Viral Video / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • भरी बारिश में स्कूल के छज्जे पर चढ़कर सफाई करते दिखे मासूम बच्चे
  • बच्चों के हाथ में किताब की जगह थमाई गई झाड़ू, VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
  • मामले ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा विभाग की निगरानी पर उठाए सवाल

शहडोल : Shahdol School Student Viral Video : मध्य प्रदेश के शहडोल में शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई कराने जगह जान को जोखिम मे डाल कर सफाई का वीडियो सामने आया है। जहाँ बच्चों के हाथ में किताब होनी चाहिए, वहाँ उनके हाथों में झाड़ू थमा दी गई। जी हां, गोरतरा ग्राम पंचायत के सरकारी प्राइमरी स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम बच्चे भरी बरसात में स्कूल के छज्जे की सफाई करते नजर आ रहे हैं और सबसे बड़ा सवाल ये सब कुछ शिक्षकों की मौजूदगी में हो रहा है।

जान जोखिम में डालकर छज्जे पर चढ़कर कर रहे सफाई

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर छज्जे पर चढ़कर सफाई कर रहे हैं। School Students Viral Clip फिसलन भरी छत, जारी बारिश, और नीचे खड़े मासूम जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। जिस उम्र में बच्चों को अक्षर ज्ञान देना है, उसी उम्र में उनसे मजदूरों की तरह काम कराया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

पहले भी सामने आ चूका है ऐसा मामला

बता दें की ये कोई पहला मामला नहीं है। शहडोल जिले में सरकारी स्कूलों की लापरवाही पहले भी कई बार उजागर हो चुकी है। कभी बच्चों से शौचालय साफ करवाने, तो कभी मिड-डे मील बनवाने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा वीडियो ने एक बार फिर शिक्षा विभाग की निगरानी और शिक्षकों की संवेदनहीनता की पोल खोल दी है। वहीं पूरे मामले पर शिक्षा विभाग हर बार की तरह जांच की बात कह रहा है।

ये भी पढ़ें

शहडोल का वायरल वीडियो किस मामले से जुड़ा है?

वायरल वीडियो गोरतरा ग्राम पंचायत के सरकारी प्राइमरी स्कूल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें बच्चे स्कूल के छज्जे की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं।

बच्चे किस परिस्थिति में सफाई करते नजर आए?

वीडियो में बच्चे बारिश के दौरान फिसलन भरे छज्जे पर चढ़कर सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मामले पर शिक्षा विभाग ने क्या कहा?

मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जांच की बात कही जा रही है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय होने की उम्मीद है।