MP Madhyamik Shiksha Mandal News: इस तेजतर्रार महिला IAS को मिली माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी.. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
MP Madhyamik Shiksha Mandal News: आईएएस रश्मि अरुण शमी को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, स्मिता भारद्वाज के रिटायरमेंट के बाद नियुक्ति।
MP Madhyamik Shiksha Mandal News || Image- MPBSE FILE
- रश्मि शमी बनीं माशिमं अध्यक्ष
- स्मिता भारद्वाज हुईं रिटायर
- जीएडी ने जारी किया आदेश
भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल में सरकार ने नए अफसर की तैनाती की है। डॉ मोहन सरकार ने माशिमं अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी 1994 बैच की महिला IAS अधिकारी रश्मि अरूण शमी को सौंपी है। (MP Madhyamik Shiksha Mandal News) इस संबंध में जीएडी की तरफ से विधिवत आदेश जारी कर दिया है। रश्मि अरूण शमी अपर सचिव रैंक की अफसर है। वे फिलहाल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में तैनात है साथ ही नई दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन में आवासीय आयुक्त है।

रिटायर हुई IAS स्मिता भारद्वाज
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की जिम्मेदारी अबतक 1992 बैच की आईएएस अफसर स्मिता सिंह भारद्वाज के पास थी। 31 मार्च को वह रिटायर हो गई जिसके बाद मंडल का अतिरिक्त प्रभार नए अफसर को सौंपा गया है।
कौन हैं IAS स्मिता भारद्वाज?
बता दें कि, स्मिता सिंह भारद्वाज के गिनती परफॉर्मेंस वाले अफसरों में होती रही है। IAS स्मिता सिंह का 16 मार्च 1966 को हुआ था। उनके पास बीएससी और एमए की डिग्री है। (MP Madhyamik Shiksha Mandal News) अंग्रेजी, फ्रेंच, हिंदी और मराठी में धाराप्रवाह बोलने वाली स्मिता ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में बेहतर तरीके से कार्य किया है। स्मिता सिंह महाभारत सीरियल के मशहूर किरदार और श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की पत्नी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

Facebook


