New DGP IPS Mahesh Kumar: IPS महेश कुमार अग्रवाल बने इस राज्य के पुलिस महानिदेशक.. विधिवत संभाला कार्यभार, युवा CM ने खुद किया था नाम का चयन

Ads

Tamil Nadu New DGP IPS Mahesh Kumar: तमिलनाडु के नए डीजीपी बने आईपीएस महेश कुमार अग्रवाल, राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार।

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 01:37 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 01:37 PM IST

Tamil Nadu New DGP IPS Mahesh Kumar || Image- The Bureaucrat FILE

HIGHLIGHTS
  • महेश कुमार अग्रवाल तमिलनाडु के नए पुलिस महानिदेशक नियुक्त।
  • 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं महेश कुमार अग्रवाल।
  • उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित।

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस बल प्रमुख नियुक्त किया है। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल फिलहाल बीएसएफ में डीजीपी के पद पर तैनात हैं। (Tamil Nadu New DGP IPS Mahesh Kumar) वे संदीप राय राठौड़ का स्थान लेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शीर्ष पद के लिए सुझाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारियों के पैनल में उनका नाम शामिल था। हरी झण्डी मिलने के बाद तमिलनाडु सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्हें बीएसएफ से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह मामले में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार महेश कुमार अग्रवाल का कार्यकाल कम से कम दो वर्ष का होगा। कोविड-19 महामारी के दौरान वे चेन्नई के पुलिस आयुक्त रहे थे। इस दौरान उन्होंने “ड्राइव अगेंस्ट ड्रग्स” और “कावल करंगल” जैसी कई अहम पहल शुरू की थीं। इसके अलावा वे मदुरै और तिरुनेलवेली के पुलिस कमिश्नर भी रह चुके हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी।

कई बड़े मामलों की जांच की निगरानी की

महेश कुमार अग्रवाल ने अपराध शाखा-सीआईडी में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) के रूप में कार्य करते हुए राज्य में हुए कई सांप्रदायिक हत्या मामलों की जांच की निगरानी की थी। (Tamil Nadu New DGP IPS Mahesh Kumar) उन्होंने उस चर्चित ट्रेन डकैती मामले की जांच भी देखी थी, जिसमें एक उत्तर भारतीय गिरोह ने सलेम-चेन्नई एक्सप्रेस के डिब्बे में घुसकर आरबीआई की 5.78 करोड़ रुपये लूट लिया था। केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के दौरान वे सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राष्ट्रपति पदक से हो चुके हैं सम्मानित

मूलतः पंजाब के भटिंडा के रहने वाले महेश कुमार अग्रवाल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने मनोनमनियम सुंदरनार यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। गौरतलब है कि राज्य में नियमित डीजीपी की नियुक्ति सितंबर 2025 में हो जानी चाहिए थी, जब तत्कालीन डीजीपी शंकर जीवाल सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि कारणों के चलते नियुक्ति प्रक्रिया में काफी देरी हुई। अब महेश कुमार अग्रवाल की नियुक्ति के साथ यह लंबा इंतजार समाप्त हो गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र ने 36,585 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दी; 56 लाख किसानों को होगा लाभ

केरल में तलाशी अभियान के दौरान ईडी टीम पर हुए हमले की जांच के लिए एसआईटी गठित

नौकरी दिलाने के बहाने महिला का यौन उत्पीड़न किया, टीवीके के दो पदाधिकारी गिरफ्तार

साकेत हादसा : इमारत के मालिक को चार मंजिलों से प्रति माह होती थी 10 लाख रुपये की आमदनी

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का हरियाणा के पंचकूला में भंडाफोड़

आतंकियों को उस क्षेत्र से पकड़ा जा रहा जिसे सपा का गढ़ माना जाता है : ओम प्रकाश राजभर

Q1. तमिलनाडु के नए डीजीपी कौन नियुक्त हुए हैं?

Ans: 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी महेश कुमार अग्रवाल नए डीजीपी नियुक्त हुए हैं।

Q2. महेश कुमार अग्रवाल पहले किस पद पर कार्यरत थे?

Ans: वे बीएसएफ में डीजीपी पद पर तैनात थे और प्रतिनियुक्ति पर कार्य कर रहे थे।

Q3. महेश कुमार अग्रवाल को कौन-कौन से सम्मान मिले हैं?

Ans: उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।