Jhansi Road Accident News: तेज रफ़्तार ट्रक ने महिला और बच्ची को कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत, हादसे के बाद इलाके में पसरा मातम
Jhansi Road Accident News: झांसी में धार्मिक आयोजन से लौट रही महिला एवं बच्ची की एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
Jhansi Road Accident News/image: IBC24 File
- उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ दर्दनाक हादसा।
- तेज रफ्तार ट्रक ने मां और बेटी को कुचला।
- हादसे में महिला और बच्ची की मौके पर हुई मौत।
Jhansi Road Accident News: झांसी: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र में एक धार्मिक आयोजन से लौट रही महिला एवं बच्ची की एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला और बच्ची शनिवार रात एक धार्मिक आयोजन से एक ऑटो से लौट रही थी, जो रास्ते में ही खराब हो गया। इसके बाद ये लोग गांव वालों के साथ पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर दूसरी ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी।
कैसे हुआ हादसा?
बबीना के थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि मध्य प्रदेश के चकरपुर, निवाड़ी निवासी कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर यहां रतौल गांव स्थित कारस देव मंदिर में एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने आए थे। शनिवार रात करीब 10 बजे वहां भंडारा खाने के बाद ये सभी घर लौट रहे थे, तभी रेलवे क्रॉसिंग के पास इनका ऑटो खराब हो गया।
Jhansi Road Accident News: राठौर ने बताया कि ये सभी किसी अन्य वाहन की उम्मीद में पैदल ही रेलवे क्रॉसिंग पार कर उस पार जाने लगे, उसी दौरान एक अनियंत्रित सेना के ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण अंगूरी देवी (47) एवं कुमारी सेजल (10) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- DA Hike Latest News: बढ़ेगा राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता? दिवाली से पहले जारी होगी किस्त, मुख्यमंत्री ने इस विधानसभा से किया बड़ा ऐलान
- MP Police Constable GD Vacancy 2026: 8वीं 10वीं-12वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी, पास आ रही है 7500 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
- Pension for Women: 21 साल की महिलाओं को मिलेगा पेंशन! हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए, नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Facebook


