BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना को बिजली पारेषण में कोई बाधा नहीं: एक्मे सोलर

राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना को बिजली पारेषण में कोई बाधा नहीं: एक्मे सोलर

राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना को बिजली पारेषण में कोई बाधा नहीं: एक्मे सोलर
Bhasha
Published: 15 Dec 2025 | 3:51 pmModified: 15 Dec 2025 | 3:51 pm

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में उसकी 300 मेगावाट की सौर परियोजना के लिए पारेषण सुविधा उपलब्ध है और उसे बिजली पारेषण से जुड़ी किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

राज्य में कुछ सौर परियोजनाएं फिलहाल अस्थायी सामान्य नेटवर्क पहुंच (टी-जीएनए) ढांचे के तहत बिजली की आपूर्ति कर रही हैं, क्योंकि उनसे संबंधित पारेषण प्रणालियां अभी तक चालू नहीं हो पाई हैं।

एक्मे को ऐसी किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

कंपनी ने कहा कि एक्मे सीकर सोलर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित उसकी 300 मेगावाट की सौर परियोजना को दीर्घकालिक पहुंच के लिए सामान्य नेटवर्क पहुंच (जीएनए) प्रभावशीलता की मंजूरी मिल चुकी है। यह अपनी पूरी 300 मेगावाट क्षमता का पारेषण कर रही है। यह परियोजना बीकानेर-2 सबस्टेशन से जुड़ी हुई है,

कंपनी ने एक बयान में कहा, ''परियोजना को समर्पित पारेषण क्षमता का पूरा समर्थन प्राप्त है और यह पारेषण संबंधी बाधाओं के दायरे में नहीं आती।''

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राजस्थान में 300 मेगावाट की सौर परियोजना को बिजली पारेषण में कोई बाधा नहीं: एक्मे सोलर

People also search for:ACMEacme solarSolar
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm
एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया

01 Oct 2026 | 9:32 pm
न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

न्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार

01 Oct 2026 | 9:26 pm