Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List: सात थाना प्रभारी समेत 69 पुलिस कर्मियों का तबादला.. SP दफ्तर ने जारी किया ट्रांसफर आर्डर, देखें पूरा फेरबदल
Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में पुलिस विभाग का बड़ा तबादला आदेश, 7 थाना प्रभारी सहित 69 पुलिसकर्मी स्थानांतरित।
Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List || Image- CG Police File
- सात थाना प्रभारियों का तबादला
- 69 पुलिसकर्मी बदले गए
- कानून-व्यवस्था मजबूत करने का कदम
मनेन्द्रगढ़: छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में तबादला, पदस्थापना और पदोन्नति का दौर जारी है। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के मकसद से बड़ा ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के तहत करीब सात थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस सूची में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके अलावा एसपी कार्यालय ने तीन प्रधान आरक्षकों और तीन महिला आरक्षकों सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के तबादले किए हैं। पूरी तबादला सूची नीचे देखें




6 वन अफसरों को पदोन्नति
छत्तीसगढ़ सरकार के वन मंत्रालय ने प्रदेश के 6 भारतीय वन सेवा अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इस सूची में मनेन्द्रगढ़ के नवपदस्थ डीएफओ चंद्र कुमार अगरवाल का नाम भी शामिल है। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) इसके अलावा विशेष कपिल (2022), एस. नवीन कुमार (2022), वेंकटेश एम. जी. (2022), ऋषभ जैन (2022) और विपुल अग्रवाल (2022) का नाम शामिल है।
नए साल में भी हुई थी पदोन्नत्ति
गौरतलब है कि, नए साल की शुरुआत में भी भारतीय वन सेवा से 19 वरिष्ष्ठ अफसरों को उनके पद के अनुरूप वेतनमान के साथ ही पदोन्नत किया गया था। इसमें 9 से लेकर 18 साल की सेवा पूरी करने वाले आईएफएस अधिकारियों के नाम शामिल थे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अवर सचिव डीआर चंद्रवंशी के द्वारा इसका आदेश जारी किया था।
पदोन्नत होने वाले अफसरों में 2007 बैच के विश्वेश कुमार, एम मर्सीबेला, कृष्णराम बढ़ई, मनोज कुमार पांडेय, अमिताभ बाजपेयी, रामअवतार दुबे और रमेश चंद्र दुग्गा, 2011 बैच के स्टायलो मण्डावी, विजया रात्रे, 2012 बैच के गुरूनाथन एन, प्रियंका पांडेय, 2016 बैच के कुमार निशांत, मयंक अग्रवाल, पंकज कुमार, चूड़ामणी सिंह, पुष्पलता, लोकनाथ पटेल और सलमा फारूकी का नाम (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) शामिल था।

मनेंद्रगढ़ से हटाए गये मनीष कश्यप
मनेन्द्रगढ़ जिले के वनमंडल में पदस्थ आईएफएस अधिकारी मनीष कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल उनकी जगह चंद्र कुमार अग्रवाल को मनेन्द्रगढ़ का नया वनमंडलाधिकारी (DFO) नियुक्त किया गया है। निलंबित अधिकारी मनीष कश्यप पर गंभीर आरोप लगे हैं।
क्यों हुए निलंबित?
जानकारी के अनुसार मनीष कश्यप पर वन विभाग के सचिव से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप है। इसी वजह से उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस घटना के बाद से ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही थी।
दूसरी बार निलंबन
यह मनीष कश्यप का दूसरा निलंबन है। इससे पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान भी उन्हें निलंबित किया गया था। (Chhattisgarh Thana Incharge Transfer List) हालांकि सरकार बदलने के बाद उन्हें मनेन्द्रगढ़ में नई पदस्थापना दी गई थी। लेकिन अपनी विवादित कार्यशैली के कारण उन्हें एक बार फिर कार्रवाई का सामना करना पड़ा।
इन्हें भी पढ़ें: –
- उप्र: भदोही में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या
- मेरठ में दो उपनिरीक्षक पर व्यापारी का अपहरण और वसूली का आरोप, 15 लाख रुपये बरामद
- एलआईसी म्यूचुअल फंड ने देश में खोली पहली महिला केंद्रित म्यूचुअल फंड शाखा
- सत्वा ग्रुप का छह रियल एस्टेट परियोजनाओं से 11,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य
- भाजपा ने शिवसेना (उबाठा) के समर्थन से चंद्रपुर महापौर पद पर कांग्रेस को पछाड़कर जीत हासिल की

Facebook


