Dharti Aba Program: आदिवासी परिवारों को मोहन सरकार का तोहफा, इस योजना के जरिए पहुंचेगी बिजली, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए

आदिवासी परिवारों को मोहन सरकार का तोहफा, इस योजना के जरिए पहुंचेगी बिजली, Tribal Village Electricity Through Dharti Aba Program

Dharti Aba Program: आदिवासी परिवारों को मोहन सरकार का तोहफा, इस योजना के जरिए पहुंचेगी बिजली, खर्च होंगे इतने करोड़ रुपए
Modified Date: February 10, 2026 / 04:12 pm IST
Published Date: February 10, 2026 4:12 pm IST

भोपाल: Dharti Aba Program: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। विधानसभा के बजट सत्र से पहले हुई इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में आदिवासियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। धरती आबा कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के 63 हजार आदिवासी घरों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इसके लिए करीब 366 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है।

किसानों को 2585 रुपये MSP

Dharti Aba Program: मंत्री चैतन्य कश्पय ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि बालाघाट को हमारी सरकार ने नक्सल मुक्त कराया है। अगली कृषि कैबिनेट की बैठक बालाघाट में आयोजित की जाएगी। धान का समर्थन मूल्य प्रदेश में 51 लाख मेट्रिक टन से अधिक धान की उपार्जन हुई है। इसके लिए 1436 केंद्र स्थापित किए गए हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। जिसके रजिस्ट्रेशन सात फरवरी से शुरू हो गया है।

आईएमआर शिशु मृत्यु दर घटी

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य का क्षेत्र जिसमें प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। इस वर्ष नेशनल हेल्थ के सर्वे के आंकड़े उनमें जो प्रदेश में मात्र मृत्यु दर एमएमआर 173 से घटकर 142 हुई है। यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। 173 से 10,000 के ऊपर 173 मृत्यु होती है। वो 142 हुई है। और आईएमआर शिशु मृत्यु दर वह 41 से घटकर 37 हुई है। यह जो दो सूचकांक है यह विकास के सूचकांक के सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहते हैं। इनके माध्यम से ही प्रदेश की या देश की अह जो अह क्रेडिट रेटिंग या जो रेटिंग की जाती है।

यह भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।