यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Ads

यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - April 15, 2018 / 06:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली: आज सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल और अन्य के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज कर लिया है।  आधिकारिक सुचना के अनुसार सीबीआई इस मामले में  10 स्थानों पर छापेमारी की है जिसमें से आठ दिल्ली में और दो मुम्बई में हैं.

ज्ञात हो कि आरोपी यूको बैंक के पूर्व सीएमडी अरुण कौल ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत बैंक से  हेराफेरी करके करीब 621 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. कौल के अलावा सीबीआई ने एरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड(मेसर्स ईईआईएल), उसके सीएमडी हेम सिंह भराना, दो चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज जैन और वंदना शारदा, मेसर्स अलटियस फिन्सर्व प्राइवेट लिमिटेड के पवन बंसल और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

वेब टीम IBC24