ओडिशा ने 3,280 करोड़ रुपये की 19 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी

Ads

ओडिशा ने 3,280 करोड़ रुपये की 19 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 09:42 PM IST

भुवनेश्वर, 29 सितंबर (भाषा) ओडिशा सरकार ने 3,280 करोड़ रुपये के 19 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इन परियोजनाओं से 10,661 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव अनु गर्ग की अध्यक्षता वाली राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूसीए) ने कपड़ा एवं परिधान, तकनीकी वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, स्टील डाउनस्ट्रीम, जैव ईंधन, रसायन एवं रासायनिक उत्पाद, प्लास्टिक और पर्यटन समेत विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाओं को मंजूरी दी।

अधिकारियों के अनुसार, इन परियोजनाओं को अंगुल, देवगढ़, गंजाम, जगतसिंहपुर, झारसुगुड़ा, कटक, खुर्दा, कोरापुट, पुरी और सुंदरगढ़ जिलों में स्थापित किया जाएगा।

बयान के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने बालासोर, बोलांगीर, बरगढ़, गंजाम, कालाहांडी, क्योंझर, मयूरभंज और सोनपुर समेत आठ जिलों में संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। इस परियोजना में 960 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

भाषा

यासिर अजय

अजय