वाशिंगटन, 29 सितंबर (एपी) अमेरिका में अगस्त महीने में रिक्त पदों की संख्या घट गई, लेकिन ईरान के साथ संघर्ष के कारण ऊर्जा लागत बढ़ने के बावजूद वहां का श्रम बाजार मजबूत बना हुआ है।
अमेरिकी श्रम विभाग ने मंगलवार को बताया कि अगस्त में नियोक्ताओं के पास रिक्त पदों की संख्या घटकर 70.8 लाख रह गई, जबकि जुलाई में इसका संशोधित आंकड़ा 73.4 लाख था। अर्थशास्त्रियों ने अगस्त में 72 लाख पदों के रिक्त रहने का अनुमान लगाया था।
श्रम विभाग के सर्वेक्षण के मुताबिक, अगस्त में कर्मचारियों की छंटनी कम हुई। वहीं, नौकरी छोड़ने वाले लोगों की संख्या में बहुत कम बदलाव आया। नौकरी छोड़ने की संख्या को कर्मचारियों के रोजगार की संभावनाओं में भरोसे का संकेत माना जाता है।
अमेरिका का रोजगार बाजार मजबूत बना हुआ है, हालांकि इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं है। वर्ष 2025 में कमजोर भर्ती के बाद इस साल इसमें सुधार हुआ है। 2026 में अब तक नियोक्ताओं ने हर महीने औसतन 80,000 नई नौकरियां जोड़ी हैं। पिछले साल यह औसत 9,700 नौकरियां प्रति माह था।
एपी प्रेम प्रेम अजय
अजय