दो हजार के 98.44 प्रतिशत नोट वापस आए : आरबीआई

Ads

दो हजार के 98.44 प्रतिशत नोट वापस आए : आरबीआई

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 08:22 PM IST

मुंबई, दो मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा है कि 2,000 रुपये के 98.44 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

आरबीआई के सोमवार को जारी बयान के अनुसार, 19 मई, 2023 को जब यह घोषणा की गई थी, तब बाजार में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। 28 फरवरी, 2026 को कारोबार बंद होने तक यह घटकर 5,551 करोड़ रुपये रह गया।

रिजर्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (आरबीआई निर्गम कार्यालय) में 19 मई, 2023 से 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है।

नौ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के निर्गम कार्यालय व्यक्तियों और संस्थाओं से 2,000 रुपये के नोट उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी डाकघर से ‘इंडिया पोस्ट’ के माध्यम से 2,000 रुपये के नोट आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में अपने बैंक खातों में जमा कराने के लिए भेज सकते हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 2,000 रुपये के नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

भाषा योगेश अजय

अजय