मुंबई, एक मई (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि चलन में रहे 2,000 रुपये मूल्य के 98.47 प्रतिशत बैंक नोट अब तक वापस आ चुके हैं।
केंद्रीय बैंक ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।
आरबीआई के अनुसार, 19 मई, 2023 को जब यह घोषणा की गई थी, उस समय चलन में इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था, जो 30 अप्रैल, 2026 को घटकर 5,451 करोड़ रुपये रह गया है।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, “इस प्रकार 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के 98.47 प्रतिशत नोट वापस आ चुके हैं।”
बैंक ने कहा कि 19 मई, 2023 से उसके 19 निर्गम कार्यालयों में 2,000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। नौ अक्टूबर, 2023 से इन कार्यालयों में व्यक्ति और संस्थाएं अपने बैंक खातों में जमा के लिए भी ये नोट दे सकते हैं।
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि 2,000 रुपये के बैंक नोट अभी भी वैध मुद्रा बने हुए हैं।
भाषा योगेश रमण
रमण