Aaj ka Sone Ka Bhav : सावन में गहने बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, जानें लेटेस्ट रेट

Ads

सावन में गहने बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी, Aaj ka Sone Ka Bhav: Gold Price Reduce in indian Sarafa after Cheaper Custom duty

  •  
  • Publish Date - July 26, 2024 / 05:18 PM IST,
    Updated On - July 26, 2024 / 05:18 PM IST

Sone Chandi Ka Aaj ka Bhav Latest Update

नई दिल्लीः Aaj ka Sone Ka Bhav मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट आने के बाद सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हर दिन दोनों धातुओं के दाम में कमी देखी जा रही है। इन चार दिनों की बात करें तो देश में सोना सोना 5,149 रुपए और चांदी 6,860 रुपए सस्ती हो चुकी है। दरअसल, मोदी सरकार ने बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटाने का ऐलान किया है। यही वजह है कि सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है।

Read More : IND vs BAN Women’s Asia Cup : दांबुला में आया मंधाना और शेफाली का तूफान, रिकॉर्ड जीत के साथ एशिया कप के फ़ाइनल में पहुंचा भारत 

Aaj ka Sone Ka Bhav बजट के तीन दिन बाद, यानी आज 26 जुलाई को सोना 158 रुपए गिरकर 68,069 रुपए पर आ गया है। वहीं चांदी आज 138 रुपए गिरकर 81,336 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। देश के प्रमुख बड़े शहरों की बात करें तो दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है। वहीं कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है। इसके अलावा चेन्नई की बात करें तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 59,998 रुपए है। वहीं भोपाल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।

Read More : Ballia Corruption Case: बॉर्डर पर हो रहा था ऐसा काम, नप गए इस जिले SP और ASP, टीआई से लेकर आरक्षक तक 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड 

इस साल अब तक 4,700 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम

इस साल अब तक सोने के दाम 4,717 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 68,069 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 81,336 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 7,941 रुपए बढ़ चुकी है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp