Gold-Silver Price Today 29 January 2025: नई दिल्ली। शादियों का सीजन एक बार फिर शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरीहै कि आज का ताजा रेट क्या है? बता दें कि, भारत में आज 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार को सोना ने आज एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।
दरअसल, सोना चांदी के दाम में लगातार हो रहे बदलाव के बाद आज तेजी देखने को मिली है। सोना 80,413 रुपये ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के भाव आज तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए। सोने के भाव 80,352 रुपये के करीब, जबकि चांदी के भाव 91,032 रुपये के करीब पर कारोबार कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के दाम (Gold-Silver Prices in International Market)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। लेकिन चांदी के वायदा भाव बाद में सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,771.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।
आज 29 जनवरी 2025 को सोना 80,413 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि कारोबार के दौरान यह 80,352 रुपये के करीब था।
चांदी का आज का भाव क्या है?
चांदी आज 91,032 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रही थी। शुरुआती तेजी के बाद इसके दाम में नरमी देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव कितना है?
Comex पर सोना 2,771.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।
सोने और चांदी के दाम में तेजी क्यों आई है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की बढ़ती मांग, डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सोने और चांदी के दाम में तेजी आई है।
क्या आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं?
मांग और वैश्विक बाजार की स्थिति को देखते हुए, निकट भविष्य में सोने-चांदी के दामों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को बाजार के रुझान पर नजर बनाए रखनी चाहिए।