अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. पॉइंटलीप प्रोजेक्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी
अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. पॉइंटलीप प्रोजेक्ट्स में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी
नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. ने बृहस्पतिवार को पॉइंटलीप प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. (पीपीपीएल) में 13.15 करोड़ रुपये में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।
अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. (एईएमएल) अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लि. (एईएसएल) की अनुषंगी है।
अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. ने आज पीपीपीएल के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर हासिल करने के लिए विंडसन प्रोजेक्ट्स एलएलपी (डब्ल्यूपीएलएलपी) के साथ शेयर खरीद समझौता किया।’’
इसमें कहा गया है कि अधिग्रहण शेयर खरीद समझौते की तिथि से चार-पांच कार्यदिवस के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


