नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) सबसे धनी भारतीय गौतम अडाणी के समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने बृहस्पतिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ बढ़कर दोगुना से अधिक हो गया।
दूसरी तिमाही में अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शुद्ध लाभ 460.94 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी अवधि में यह आंकड़ा 212.41 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी परिचालन आय लगभग तीन गुना होकर 38,175.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। जुलाई-सितंबर, 2021 में यह आंकड़ा 13,218 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने बताया कि मुख्य रूप से एकीकृत संसाधन प्रबंधन और हवाई अड्डा कारोबार के मजबूत प्रदर्शन के कारण उसका शुद्ध लाभ बढ़ा।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय