अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रवर्तक ने 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,246 करोड़ रुपये में बेची

Ads

अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रवर्तक ने 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,246 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - June 9, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - June 9, 2026 / 09:11 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी के प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने मंगलवार को खुले बाजार के सौदों के जरिये अदाणी इन्फ्रा (इंडिया) लिमिटेड को कंपनी में 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 3,246 करोड़ रुपये में बेच दी।

एनएसई के थोक सौदों के आंकड़ों के अनुसार, प्रवर्तक समूह ‘आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड’ ने अदाणी ग्रीन एनर्जी के अपने 2.15 करोड़ शेयर बेचे, जो कंपनी की 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

यह औसतन 1,510 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए। इस प्रकार सौदे का कुल मूल्य 3,246.50 करोड़ रुपये रहा।

‘आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड’ के पास मार्च तिमाही के अंत तक अदाणी ग्रीन एनर्जी में 6.35 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

एनएसई पर अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर 1,532 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा

यासिर अजय

अजय