अदाणी समूह 2035 तक बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा: गौतम अदाणी
अदाणी समूह 2035 तक बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगा: गौतम अदाणी
(तस्वीर के साथ)
कोलकाता, 24 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बृहस्पतिवार को कहा कि समूह 2035 तक पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।
अदाणी ने कोलकाता के पास स्थित न्यू टाउन क्षेत्र में 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि समूह विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इस परियोजना से 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उद्योगपति ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अदाणी समूह का निवेश बंदरगाह, लॉजिस्टिक, बिजली, सड़क और डेटा सेंटर क्षेत्रों में होगा।
भाषा योगेश मनीषा
मनीषा

Facebook


