अदाणी पोर्ट्स का लाभ चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,308 करोड़ रुपये

अदाणी पोर्ट्स का लाभ चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,308 करोड़ रुपये

अदाणी पोर्ट्स का लाभ चौथी तिमाही में नौ प्रतिशत बढ़कर 3,308 करोड़ रुपये
Modified Date: April 30, 2026 / 02:40 pm IST
Published Date: April 30, 2026 2:40 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) का एकीकृत शुद्ध लाभ 2025-26 की चौथी तिमाही में 9.43 प्रतिशत बढ़कर 3,308.30 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 3,023.10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

एपीएसईजेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 11,489.45 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वर्ष की समान तिमाही में 8,769.63 करोड़ रुपये थी। वहीं खर्च बढ़कर 7,937.66 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 5,382.13 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2025-26 में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड का शुद्ध लाभ बढ़कर 12,782.03 करोड़ रुपये हो गया। यह 2024-25 में 11,061.26 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा निहारिका रमण

रमण


लेखक के बारे में