नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की पुरुषों के पहनने वाले कपड़ों के प्रीमियम ब्रांड लुई फिलिप ने संयुक्त अरब अमीरात में पहली दुकान खोली है। इसके साथ ही कंपनी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में प्रवेश कर लिया है।
कंपनी के प्रीमियम ब्रांड के अध्यक्ष जैकब जॉन ने कहा कि आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) की योजना जल्द ही पूरे पश्चिम एशिया में अपने ब्रांड के नये स्टोर (ईबीओ) शुरू कर खुदरा क्षेत्र में विस्तार करने की है।
जॉन ने कहा कि नई दुकान 2,000 वर्गफुट में फैली है और इसमें विभिन्न प्रकार के कपड़े मिलेंगे। कंपनी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
आदित्य बिड़ला समूह की एबीएफआरएल में लुई फिलिप, वैन ह्युसेन, एलन सोली और पीटर इंग्लैंड जैसे ब्रांड हैं।
भाषा अनुराग रमण
रमण