नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की आतिथ्य इकाई आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी अपने विस्तार के तहत इटैलियन रेस्तरां ‘सिनसिन’ को गुरुग्राम में शुरू करेगी।
‘सिनसिन’ की शुरुआत पहले मुंबई में की गई थी।
आदित्य बिड़ला न्यू एज हॉस्पिटैलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उदय पिन्नाली ने कहा, “सिनसिन हमारे पोर्टफोलियो के सबसे पसंदीदा ब्रांडों में से एक रहा है, जो युवा ऊर्जा, सामाजिक माहौल और मजबूत व्यंजन परंपरा से जुड़ा है। यह पारंपरिक ढांचे से आगे बढ़कर सांस्कृतिक रूप से जुड़े भोजन स्थलों के निर्माण की हमारी सोच को दर्शाता है।”
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय