Pakistan Army Attack | Photo Credit: AI
इस्लामाबाद: Pakistan Army Attack भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी (Baloch Liberation Army) ने बड़ा हमला किया। बीएलए ने पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाकर 45 सैनिकों को मार गिराया है। मस्तुंग के खदकोचा में सुनियोजित तरीके से घात लगाकर हमले की जिम्मेदारी बीएलए के खास फतह स्क्वाड ने ली है। (Pakistan Army Bus Attack)
Pakistan Breaking News बीएलए का दावा है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा हमला (Balochistan Attack) किया है। संगठन के मुताबिक इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बीएलए ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए इस हमले की जानकारी दी है। BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले को संगठन की “फतह स्क्वाड” ने अंजाम दिया। दावा किया गया कि पाकिस्तान सेना के जवानों को ले जा रही बसें, उनके सुरक्षा एस्कॉर्ट और बाद में मौके पर पहुंची अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियां थीं।
आपको बता दें कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकार और आर्मी के खिलाफ नाराजगी दशकों पुरानी है। बलूचिस्तान के लोगों का कहना है कि उनका प्रांत खनिज संसाधनों से भरा है लेकिन उनके संसाधनों को पंजाब और दूसरे प्रांत के लोग लूट रहे हैं। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तानी सरकार और आर्मी से लड़ाई को अपनी आजादी और संसाधनों को बचाने का संघर्ष कहते हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इन गुटों को आतंकी संगठन करार दिया है।