Stock Market Today: एक संकेत… और बदल सकता है पूरा बाजार! Gift Nifty ने दिए ऐसे इशारे, आज इन शेयरों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Ads

Stock Market Today: गिफ्ट निफ्टी के मजबूत संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि अमेरिकी नैस्डैक और एशियाई बाजार कमजोरी में रहे। आज मारुति सुजुकी, आईटीसी, एक्मे सोलर और प्रेस्टीज एस्टेट्स समेत कई शेयर निवेशकों के खास फोकस में रहेंगे।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 09:07 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • GIFT निफ्टी 22.5 अंक चढ़ा, मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • मारुति सुजुकी उपभोक्ता आयोग के आदेश को देगी चुनौती।
  • ITC को फेस्टिव सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: पिछले ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। अब आज शुक्रवार के कारोबार से पहले गिफ्ट निफ्टी सकारात्मक संकेत दे रहा है। सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.09 प्रतिशत तेजी के साथ 24,117.50 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है। हालांकि वैश्विक बाजारों के संकेतों पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख

अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में गुरुवार को नैस्डैक और S&P 500 दबाव में बंद हुए। इसकी बड़ी वजह चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आई कमजोरी रही। हालांकि अमेरिका से आए मजबूत आर्थिक आंकड़ों और दूसरी तिमाही के अच्छे कॉरपोरेट नतीजों ने बाजार को कुछ सहारा दिया। दूसरी तरफ वॉल स्ट्रीट की गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दिया। वहीं कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मारुति सुजुकी और ITC पर रहेगा फोकस

आज जिन कंपनियों के शेयर चर्चा में रह सकते हैं उनमें सबसे पहले मारुति सुजुकी का नाम है। कंपनी ने रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग के उस आदेश को चुनौती देने का फैसला किया है जिसमें एक ग्राहक की कार को नई E20 कम्पैटिबल कार से बदलने के निर्देश दिए गए थे। वहीं ITC ने अपने फूड बिजनेस को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। कंपनी का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में फेस्टिव सीजन, प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग और हेल्थ से जुड़े फूड प्रोडक्ट्स की लोकप्रियता से कारोबार को अच्छा समर्थन मिलेगा।

एक्मे सोलर को मिला बड़ा फंड

एक्मे सोलर होल्डिंग्स भी आज निवेशकों की नजर में रह सकती है। कंपनी ने सरकारी वित्तीय संस्था REC लिमिटेड से 2,646.64 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक परियोजना फाइनेंसिंग हासिल की है। इस राशि का उपयोग 450 मेगावाट और 1800 मेगावाट-घंटे क्षमता वाले अश्योर्ड पीक पावर प्रोजेक्ट के निर्माण में किया जाएगा। इस परियोजना में सोलर ऊर्जा उत्पादन के साथ बैटरी स्टोरेज तकनीक का इस्तेमाल होगा। जिससे जरूरत के समय लगातार बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस खबर को कंपनी के लिए सकारात्मक माना जा रहा है।

प्रेस्टीज एस्टेट्स की बिक्री में गिरावट

रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी सेल्स बुकिंग 46 फीसदी घटकर 6,579.3 करोड़ रुपये रह गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी ने 12,126 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की थी। कंपनी के अनुसार इस गिरावट की मुख्य वजह पिछले साल का ऊंचा आधार रहा। बीते वर्ष दिल्ली-एनसीआर में एक बड़े प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग से कंपनी को रिकॉर्ड बुकिंग मिली थी जिसके मुकाबले इस बार आंकड़े कमजोर दिखाई दिए। ऐसे में आज इन सभी कंपनियों के शेयरों की चाल पर बाजार (Stock Market Today) की खास नजर रहने की संभावना है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने के संकेत हैं?

GIFT निफ्टी की बढ़त से संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हो सकती है।

आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

आज मारुति सुजुकी, ITC, एक्मे सोलर और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

वैश्विक बाजारों का क्या असर दिख रहा है?

अमेरिकी नैस्डैक और एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए, जिससे निवेशकों की सतर्कता बढ़ी है।

प्रेस्टीज एस्टेट्स की सेल्स क्यों घटी?

कंपनी की पहली तिमाही की सेल्स बुकिंग हाई बेस इफेक्ट के कारण सालाना आधार पर 46% कम रही।