नयी दिल्ली, 23 जून (भाषा) एडविट ज्वेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिल गया। इसमें सभी श्रेणी के निवेशकों की अच्छी भागीदारी रही।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 165.16 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 83,79,300 शेयरों के मुकाबले 9,36,73,100 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जो 11.18 गुना अभिदान है।
गैर-संस्थागत निवेशकों के कोटा को 23.73 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा निवेशकों की श्रेणी 11.55 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआइबी) के लिए रखे गए हिस्से को 1.11 गुना अभिदान मिला।
एडविट ज्वेल्स लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 49.52 करोड़ रुपये जुटाए।
कंपनी का आईपीओ 25 जून को बंद होगा। कंपनी ने इस निर्गम के लिए 130-138 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
इस आईपीओ में 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय