भारत की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में आखिरी स्थान पर रही

Ads

भारत की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में आखिरी स्थान पर रही

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 04:59 PM IST

तोक्यो, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय तैराकों का एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा जहां पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले टीम फाइनल में सबसे निचले स्थान पर रही।

उत्कर्ष पाटिल, दानुष सुरेश, रोहित बेनेडिक्टन और आकाश मणि की चौकड़ी ने 3:44.26 मिनट का समय निकालकर आठवां स्थान हासिल किया। यह समय स्वर्ण पदक विजेता चीन से 16.37 सेकंड अधिक था।

चीन ने 3:27.89 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय टीम ने हीट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3:40.41 का समय निकाला था और 16 टीमों में सातवां स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

इससे पहले आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल बी स्पर्धा में 15:34.71 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता