बोइंग 787 विमानों की निगरानी जांच पूरी, ईंधन नियंत्रण स्विच में नहीं मिली खराबीः एयर इंडिया
बोइंग 787 विमानों की निगरानी जांच पूरी, ईंधन नियंत्रण स्विच में नहीं मिली खराबीः एयर इंडिया
नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने बेड़े में शामिल बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों के 'ईंधन नियंत्रण स्विच' (एफसीएस) की एहतियाती जांच पूरी कर ली है और इस दौरान कोई समस्या नहीं पाई गई।
रविवार को लंदन के हीथ्रो से बेंगलुरु की उड़ान के दौरान एक बोइंग-787 विमान के ईंधन स्विच में तकनीकी खराबी आने की रिपोर्ट के बाद यह जांच की गई थी।
वर्तमान में एयर इंडिया के बेड़े में 33 बोइंग-787 विमान हैं जिनमें से 28 विमान परिचालन का हिस्सा हैं।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसने अपने बेड़े के सभी परिचालन वाले बोइंग 787 विमानों में ईंधन नियंत्रण स्विच की एहतियाती जांच पूरी कर ली है।
एयर इंडिया ने कहा, 'जांच के दौरान कोई भी समस्या नहीं पाई गई। हमारे एक पायलट द्वारा दी गई जानकारी के बाद अत्यधिक सावधानी बरतते हुए यह निरीक्षण किया गया था।'
एयर इंडिया के एक पायलट ने सोमवार को लंदन हीथ्रो से बेंगलुरु की उड़ान संचालित करने के बाद बोइंग 787-8 विमान के ईंधन नियंत्रण स्विच के ठीक से काम न करने की सूचना दी थी। उसके बाद एयरलाइन ने उस विमान को जांच के लिए सेवा से हटा दिया था।
ईंधन स्विच के कामकाज पर ध्यान पिछले साल जून में एयर इंडिया के 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बढ़ गया है। उस हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में उड़ान के तुरंत बाद ईंधन आपूर्ति कटने का उल्लेख आया था।
भाषा सुमित प्रेम
प्रेम
लेखक के बारे में
Web Title: बोइंग 787 विमानों की निगरानी जांच पूरी, ईंधन नियंत्रण स्विच में नहीं मिली खराबीः एयर इंडिया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm