एयर इंडिया की मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ान अत्यधिक देरी के बाद रवाना हुई

एयर इंडिया की मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ान अत्यधिक देरी के बाद रवाना हुई

एयर इंडिया की मुंबई-सैन फ्रांसिस्को उड़ान अत्यधिक देरी के बाद रवाना हुई
Modified Date: May 25, 2024 / 07:30 pm IST
Published Date: May 25, 2024 7:30 pm IST

मुंबई, 25 मई (भाषा) शहर से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान कई कारणों से अत्यधिक देरी के बाद शनिवार शाम को रवाना हुई।

यह उड़ान मूल रूप से शुक्रवार को शाम चार बजे जानी थी, लेकिन कई कारणों से इसमें 25 घंटे से अधिक की देरी हुई और शनिवार के लिए पुनर्निर्धारित की गई।

एक अधिकारी के अनुसार विमान को पहले शनिवार सुबह उड़ान भरना था, लेकिन आखिरकार यह शाम साढ़े पांच बजे के आसपास सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो सकी।

यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

इससे पहले शुक्रवार को यात्रियों को विमान के अंदर पांच घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा था।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा कि बोइंग 777 विमान पहले तकनीकी खराबी के कारण विलंबित हुआ। इसके बाद कुछ यात्री विमान से उतर गए और बाद में एक अन्य यात्री बीमार पड़ गया।

यह भी पाया गया कि जब विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचेगा, तब रात होने की वजह से विमान के उतरने पर प्रतिबंध होगा और चालक दल उड़ान ड्यूटी सीमाओं को पार कर चुका होगा।

एयरलाइन ने शुक्रवार को यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दी और उनका किराया वापस किया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में