पराग मिल्क को ‘चीज़’ उत्पादन क्षमता दोगुनी करने के लिए 105 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी
पराग मिल्क को ‘चीज़’ उत्पादन क्षमता दोगुनी करने के लिए 105 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी
नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) पराग मिल्क फूड्स ने शुक्रवार को कहा कि उसे ‘चीज़’ बनाने की क्षमता दोगुनी कर 120 टन प्रतिदिन करने के लिए निदेशक मंडल (बोर्ड) की मंजूरी मिल गई है। इसमें अनुमानित ₹रूप से 105 करोड़ रुपये का निवेश होगा।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस विस्तार के वित्तवर्ष 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है।
पराग मिल्क फूड्स ने कहा, ‘‘इसमें अनुमानित 105 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च होगा, जिसे कंपनी अपने कोष और कर्ज के जरिए पूरा करेगी।’’
यह निवेश ‘चीज़’ और व्हे प्रोटीन व्यवसाय की बढ़ती मांग को पूरा करने और विकास के नए रास्ते खोजने की कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।
कंपनी का ‘गो चीज़’ ब्रांड के तहत मजबूत ‘चीज’ पोर्टफोलियो है और बाजार में इसकी हिस्सेदारी 35 प्रतिशत है।
आईएमएआरसी ग्रुप के अनुसार, शहरीकरण बढ़ने, खाने की बदलती पसंद और संगठित खाद्य सेवा चैनलों के विस्तार के कारण भारतीय ‘चीज’ बाजार के वर्ष 2025 में लगभग 12,900 करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2034 तक लगभग 62,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


