वायु प्रदूषण देश में एक बड़ी समस्या : गडकरी

Ads

वायु प्रदूषण देश में एक बड़ी समस्या : गडकरी

  •  
  • Publish Date - November 2, 2022 / 09:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वायु प्रदूषण आज देश में एक बड़ी समस्या है और इसका जल्द हल निकालने की जरूरत है।

स्वच्छ ईंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-2022 को संबोधित करते गडकरी ने बुधवार को कहा कि पारिस्थितिकी और पर्यावरण के लिए भी हमें इस बड़ी समस्या का हल निकालने की जरूरत है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जबकि पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की वजह से राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण काफी खराब स्थिति में पहुंच गया है।

गडकरी ने दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर चिंता जताते हुए पराली को बायो-विटामिन में बदलने पर जोर दिया।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय