नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) बाजार में मांग बढ़ने तथा नीचे दाम पर किसानों की बिकवाली कम होने से शुक्रवार को सभी तेल-तिलहन कीमतें मजबूत रहीं तथा सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।
शिकॉगो एक्सचेंज काफी तेजी है। जबकि शुक्रवार होने के कारण दोपहर 3.30 बजे मलेशिया एक्सचेंज लगभग स्थिर रुख के साथ बंद हो गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर देश में खाद्यतेलों की मांग है। किसान नीचे दाम पर अपनी उपज बेचने से बच रहे हैं जिससे बाजार में आवक की कमी हो रही है। किसानों के पास सरसों और सोयाबीन का स्टॉक है। अचार बनाने वाली कंपनियों की सरसों तेल की मांग निरंतर बढ़ रही है। इस वजह से सरसों तेल-तिलहन में सुधार है।
उन्होंने कहा कि सोयाबीन में 82 प्रतिशत तेल-रहित खल (डीओसी) और लगभग 18 प्रतिशत तेल निकलता है। इस वजह से सोयाबीन के मामले में खल का कारोबार महत्वपूर्ण हो जाता है। सोयाबीन के डीओसी की निरंतर मांग बढ़ रही है और किसान आवक लाना, घटाते जा रहे हैं।
इस कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में भी सुधार है। यही हाल बिनौले का भी है। इसमें भी लगभग 90 प्रतिशत खल निकलता है और लगभग 10-12 प्रतिशत तेल निकलता है। इसकी उपलब्धता लगभग नगण्य है। इस वजह से बिनौला तेल में भी सुधार है। बाजार में आम तेजी के रुख के कारण मलेशिया एक्सचेंज स्थिर रहने के बावजूद पाम-पामोलीन तेल के दाम मजबूत बंद हुए।
सूत्रों ने कहा कि बिनौला तेल की कमी मूंगफली तेल से पूरी हो रही है जिसके कारण इसकी मांग है। मजबूत मांग होने की वजह से तेजी के आम रुख के अनुरूप मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में भी सुधार देख गया।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।
सरसों तिलहन – 8,075-8,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,705-2,805 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,705-2,855 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,325 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,325 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,400-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण