IBC24 Dhanvantari Samman 2026 : ब्रेन स्ट्रोक और लाइफस्टाइल पर डॉक्टरों का बड़ा खुलासा, बचने के लिए लोगों को दिए ये टिप्स, , IBC24 के मंच से बताया कैसे हेल्दी बनेगा छत्तीसगढ़

Ads

IBC24 के 'धन्वंतरी सम्मान 2026' के तीसरे पैनल 'हेल्दी छत्तीसगढ़' में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक, खराब लाइफस्टाइल और गंभीर बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत ने ब्रेन स्ट्रोक को 'टाइम बम' बताते हुए समय रहते सतर्क रहने की सलाह दी।

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 07:28 PM IST

IBC24 Dhanvantari Samman 2026

HIGHLIGHTS
  • BC24 के मंच पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अहम मंथन।
  • BC24 के मंच पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अहम मंथन।
  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर।

रायपुर :IBC24 Dhanvantari Samman 2026 :  मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़  के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’  ने अपने सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। दो सफल सत्रों के बाद, कार्यक्रम के तीसरे दौर में पांच प्रतिष्ठित डॉक्टरों के साथ ‘हेल्दी छत्तीसगढ़’ विषय पर एक बेहद महत्वपूर्ण चर्चा शुरू हुई। इस खास पैनल का संचालन IBC24 के सीनियर एंकर पुनीत पाठक ने किया।

ये खास डॉक्टर हुए शामिल

इस तीसरे पैनल डिस्कशन में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे, बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. भावना सिरोही, अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के चेयरमैन डॉ. एन. के. अग्रवाल, ITSA हॉस्पिटल रायपुर के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत और श्री मेडीशाइन हॉस्पिटल रायपुर के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुनील बजाज शामिल हुए।

‘टाइम बम’ की तरह है ब्रेन स्ट्रोक

Brain Stroke Symptoms चर्चा के दौरान जब एंकर पुनीत पाठक ने अचानक होने वाले ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामलों और इसके इलाज को लेकर सवाल किया, तो न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिजीत कुमार कोहत ने बताया कि जनता में हार्ट अटैक को लेकर तो जागरूकता है, लेकिन ब्रेन स्ट्रोक को लेकर लोग जागरूक नहीं हैं। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि ब्रेन स्ट्रोक कोई अचानक होने वाला हादसा नहीं है, बल्कि यह एक ‘टाइम बम’ की तरह है। जब कोई व्यक्ति खराब लाइफस्टाइल और स्मोकिंग जैसी बुरी आदतों को लगातार नजरअंदाज करता है, तो यह शरीर के भीतर धीरे-धीरे इकट्ठा होता है और एक दिन अचानक ब्लास्ट कर जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि माइनर स्ट्रोक तो ठीक हो जाता है, लेकिन मेजर स्ट्रोक सीधे तौर पर जानलेवा साबित होता है।

बेहद खास सत्र

इस महत्वपूर्ण पैनल डिस्कशन के साथ ही ‘धनवंतरी सम्मान’ समारोह का यह सत्र बेहद सफल रहा। इस मंच के माध्यम से जहां एक ओर डॉक्टरों ने गंभीर बीमारियों और खराब जीवनशैली को लेकर जनता को जागरूक किया, वहीं दूसरी ओर अंचल के समर्पित डॉक्टरों के सेवा भाव को भी लगातार सराहा और सम्मानित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें